फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rss will organise gathering for muslims

मुसलमानों में आतंकवादमुक्त, दंगामुक्त, तालीमयुक्त भारत की सोच पैदा करेगा संघ

Tue, 11 Oct 2016 05:25 AM IST
शादाब रिजवी/अमर उजाला, नई दिल्ली
शादाब रिजवी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 05:25 AM IST
विज्ञापन
rss will organise gathering for muslims

देश के लिए मर मिटने का जज्बा पैदा करने, आतंकवादमुक्त, दंगामुक्त और तालीमयुक्त भारत का माहौल बनाने के लिए  आरएसएस का मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हजारों लोगों का संगम यूपी के आगरा में करेगा। यह संगम नवंबर में होगा। आरएसएस खुद की विरोधी छवि को दूर करने और मुस्लिमों के प्रति असल सोच और नीति को  मुस्लिम संगठनों, मुस्लिम फिरकों के सामने इस सम्मेलन में रखा जाएगा। गैरराजनीतिक होने का दावा किए जा रहे इस सम्मेलन में सभी राजनीतिक दलों को खुला निमंत्रण भी भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का मानना है कि संघ के बारे में मुसलमानों के दिल में गलत धारणा घर की हुई है। एक तरह से मुसलमान आरएसएस को अपना दुश्मन सरीखा मानता है। उस सोच को दूर करने का प्रयास भी इस सम्मेलन में खासतौर पर किया जाएगा। माना  जा रहा है कि यूपी चुनाव के मद्देनजर आगरा को इस आयोजन के लिए चुना गया है। 
विज्ञापन


आयोजन में देश के प्रमुख मुस्लिम संगठनों (तंजीमों) की शिरकत हो, ऐसी कोशिश होगी। साथ ही देवबंदी, बरेलवी, शिया, सुन्नी और अजमेर, कलियर दरगाह आदि सभी फिरकों के बड़े उलेमाओं को बुलाया जाएगा। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच से जुड़े उलेमा संगठन, महिला संगठन, गौपालक, बुद्धिजीवी संगठन मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संघ भाजपा की छवि सुधारने की कोशिश

rss will organise gathering for muslims

मंच ने साफ कर दिया है कि सम्मेलन से किसी दल का कोई वास्ता नहीं होगा। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस, सपा, बसपा, भाजपा, रालोद आदि प्रमुख पार्टियों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए खुला निमंत्रण मंच की तरफ से भेजा जाएगा। शर्त होगी कि जो राजनीतिक दल का नुमाइंदा सम्मेलन में शामिल होगा वह अपने सियासी चोले को उतारकर आएगा और वहां कोई सियासी बात नहीं करेगा। 

माना जा रहा है कि भाजपा की मुसलमानों  में छवि सुधारने और आम मुसलमान को भगवा खेमे से जोड़ने की यह एक कसरत है। वैसे मंच इस बात से साफ इनकार कर रहा है। 

गौरतलब है कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच आतंकवाद के खिलाफ युवाओं को जोड़ने के लिए  हरियाणा के  मेवात के नगीना में अब 15 की जगह 14 को सम्मेलन कर मुहिम की शुरूआत करेगा। यह जानकारी मंच के युवा इकाई के राष्ट्रीय  संयोजक  खुर्शीद रजाका ने दी। 

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के  राष्ट्रीय सह-संयोजक डाक्टर इमरान चौधरी ने कहा कि आतंकवादमुक्त, दंगामुक्त, तालीमयुक्त भारत बनाने की सोच के साथ नवंबर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच आगरा में सम्मेलन करेगा। जिसमें मुख्य मुस्लिम तंजीम (संगठन), फिरके, उलेमा शिरकत करेंगे। गैर सियासी इस  आयोजन में सभी राजनीतिक दलों को भी खुला निमंत्रण भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed