फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS to launch Bridging South campaign to counter Cutting South on Dec 12 says J Nandakumar

Bridging South: 'कटिंग साउथ' के मुकाबले आरएसएस का 'ब्रिजिंग साउथ' अभियान, 12 दिसंबर को दिल्ली से होगी शुरुआत

Fri, 01 Dec 2023 01:19 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 01 Dec 2023 01:19 AM IST
सार

आरएसएस नेता जे नंदकुमार ने कहा, उत्तर से दक्षिण तक भारत एक है, वेदों में कहा गया है कि समुद्र तक भारत एक है। कुछ संगठन भारत को विभाजित करने वाले संदेश देने के अभियान शुरू किए हुए हैं। हम अपने अभियान से इस मानसिकता और अभियान का मुकाबला करेंगे।

विज्ञापन
RSS to launch Bridging South campaign to counter Cutting South on Dec 12 says J Nandakumar
J Nandakumar - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) 12 दिसंबर को 'ब्रिजिंग साउथ' नामक एक अभियान शुरू करेगा। यह अभियान केरल और चेन्नई में एक समूह की ओर से 'कटिंग साउथ' कार्यक्रम का मुकाबला करने के लिए शुरू किया जाएगा। प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक और आरएसएस के सदस्य अखिल भारतीय कार्यकारिणी जे नंदकुमार ने गुरुवार को कहा, ब्रिजिंग साउथ का उद्घाटन 12 दिसंबर को दिल्ली में होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, उत्तर से दक्षिण तक भारत एक है, वेदों में कहा गया है कि समुद्र तक भारत एक है। हम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से एक हैं। लेकिन हाल ही में कुछ विभाजनकारी मानसिकता वाले तत्वों ने भारत को विभाजित करने का प्रयास किया है। कुछ संगठन भारत को विभाजित करने वाले संदेश देने के अभियान शुरू किए हुए हैं। हम अपने अभियान से इस मानसिकता और अभियान का मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन


नंदकुमार ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों और तथाकथित बुद्धिजीवियों ने 'कटिंग साउथ' अभियान भारत को विभाजित करने के मकसद से शुरू किया है और आम लोगों को इसका संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस तरह का विषय क्यों चुना है। उनका अजीब तर्क है कि उन्होंने इसे उत्तर और दक्षिण के वैश्विक विभाजन की पृष्ठभूमि पर शुरू किया है। केरल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन केरल के मुख्यमंत्री ने किया था। इससे साफ है कि इसका वैश्विक दक्षिण-उत्तर विभाजन के अंतरराष्ट्रीय एजेंडे से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
'कटिंग साउथ' कार्यक्रम के पीछे दुष्प्रचार की कोशिश...
आरएसएस नेता ने आगे कहा, यह अभियान निश्चित रूप से आम लोगों को भड़काने और विभाजनकारी संदेश देने के लिए है। जब आम लोग मीडिया के जरिये ऐसा संदेश सुनेंगे तो वे इस तथाकथित ग्लोबल साउथ और इसके बारे में नहीं सोचेंगे। इस 'कटिंग साउथ' के पीछे दुष्प्रचार की कोशिश हो रही है कि केंद्र सरकार दक्षिण राज्यों के विकास की अनदेखी कर रही है, जबकि केरल-तमिलनाडु-चेन्नई और अन्य राज्य देश के राजस्व में अधिक योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed