फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rss sought help from people on triple talaq

मोदी सरकार की ढाल बनते हुए संघ ने तीन तलाक पर जनता से मांगी मदद

Sat, 22 Oct 2016 10:56 PM IST
एम संजय/अमर उजाला, हैदराबाद
एम संजय/अमर उजाला, हैदराबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
rss sought help from people on triple talaq
- फोटो : PTI

तीन तलाक के मुद्दे पर मोदी सरकार की ढाल बनते हुए संघ ने देश की जनता से आह्वान किया है कि वह इस मामले में देश का मानस बनाने में मदद करे। अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की अहम बैठक से एक दिन पूर्व तीन तलाक के मामले पर केंद्र सरकार के रुख का बचाव करते हुए संघ ने कहा है कि मुस्लिम महिलाओं की ओर से मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुंचा था। 

विज्ञापन


इसके बाद न्यायालय ने अपना पक्ष रखा है। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा कि जनता को इस मुद्दे पर सहभागिता निभानी चाहिए। तीन तलाक का मुद्दा देश की जनता का मुद्दा है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक के अंतिम दिन खुद संघ के सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी इस मामले पर अंतिम रुख स्पष्ट करेंगे।
विज्ञापन


बैठक के विषयों की जानकारी देते हुए वैद्य ने कहा कि सामाजिक और राष्ट्रीय परिदृश्य के मामलों पर चर्चा होगी।  तीन तलाक और सामान्य नागरिक संहिता पर बैठक में चर्चा के सवाल पर वैद्य ने कहा कि वैसे एजेंडे में यह विषय नहीं है। मगर किसी सदस्य के जरिये उठाए जाने की स्थिति में दोनों ही मुद्दों पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी चुनाव की रणनीति पर भी होगा मंथन

rss sought help from people on triple talaq

यूपी विधानसभा चुनाव से ऐन पहले हो रहे संघ की इस महत्वपूर्ण बैठक में सूबे के चुनावी रणनीति पर भी मंथन होगा। अमित शाह भी इसी खास मकसद की वजह से बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। यूपी की सोशल इंजिनियरिंग को साधने के लिए संघ का जोर अब सामाजिक सद्भाव बैठकों पर होगा। 

गोरक्षा बनाम दलितों के मामले में समरसता अभियान के विफल रहने के बाद संघ का जोर अब सद्भाव बैठकों पर होगा। तेलंगाना और दक्षिण भारत के करीब एक हजार गांवों में संघ ने सामाजिक समीकरणों का एक सर्वे कराया है। यहां उसे सद्भावना अभियान के जमीन पर उतरने के संकेत मिले हैं। 

अब यूपी और उत्तर भारत के अन्य इलाकों में भी संघ अपने इस नायाब तरीके को आजमाएगा। रोहित वेमुला की मौत के बाद उपजे माहौल से हुए सियासी नुकसान की भरपाई के लिए संघ ने बीते मार्च में राजस्थान के नागौर से समरसता अभियान की शुरुआत की थी। मगर दलित बनाम गोरक्षकों के विवाद में वह अभियान ढेर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed