फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rss says to resolve kashmir issue fill reserved seat of PoK in jammu kashmir

आरएसएस ने बताया कश्मीर मुद्दे को हल करने का सीक्रेट प्लान

Sat, 12 Aug 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 12 Aug 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
rss says to resolve kashmir issue fill reserved seat of PoK in jammu kashmir

भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही कश्मीर मुद्दे को हल करने की मांग तेज हो गई है। आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर नया बयान दे दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में इंद्रेश कुमार ने कहा कि कश्मीर के मसले को हल करने के लिए हमें पीओके के लोगों को जम्मू कश्मीर विधानसभा में जगह देनी होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें कश्मीर मामले को हल करने के लिए पीओके के लोगों को जम्मू कश्मीर विधानसभा में रिजर्व सीट देनी होगी ,जो फिलहाल खाली चल रही है। बता दें कि इंद्रेश कुमार आरएसएस के मुख्य नेताओं में से एक हैं, जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के काफी करीबी माने जाते हैं। 
विज्ञापन


इस साथ ही उन्होंने ट्रिपल तलाके के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि वह अल्पसंख्यकों समुदाय से बात कर रहे हैं। बता दें कि वह हिमाचल प्रदेश में एक सिक्रेट विजिट पर थे, जहां उन्होंने तिब्बत के भिक्षुक के साथ प्रार्थना सभा में भाग लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीओके के लोग जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भागीदारी चाहते है। इसके लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कैपेनिंग की तैयारी कर रहा है। अगर राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही जम्मू कश्मीर विधानसभा में मौजूद 24 सीटों पर प्रतिनिधि देने के लिए तैयार हो जाएं तो कश्मीर का मुद्दा हल हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed