फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS says Attack on hindus in Bangladesh is a conspiracy to exterminate and uproot minorities

आरएसएस: मानवाधिकार पर दोहरे मानदंड अपना रहा संयुक्त राष्ट्र, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला एक सोची समझी साजिश

Fri, 29 Oct 2021 01:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 29 Oct 2021 01:49 PM IST
सार

बांग्लादेश में दुर्गा पंडालों और इस्कॉन मंदिर को निशाना बनाया गया था। पंडालों में हुए संघर्ष में चार हिंदुओं तो इस्कॉन मंदिर में भी एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। 
 

विज्ञापन
RSS says Attack on hindus in Bangladesh is a conspiracy to exterminate and uproot minorities
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनों बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले पर आरएसएस का बयान सामने आया है। कर्नाटक के धारवाड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी समिति की तीन दिवसीय बैठक में हिंदुओं पर हुए हमले को साजिश करार दिया गया। आरएसएस का कहना है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों का सफाया और उन्हें बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। हिंदुओं पर हमला एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया था। जानबूझ कर फर्जी खबरें चलाई गईं और धार्मिक संघर्ष पैदा किया गया था। आरएसएस ने संयुक्त राष्ट्र व मानवाधिकार आयोग पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। आरएसएस का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले पर यूएन चुप रहा। 

विज्ञापन


पास किया गया प्रस्ताव 
आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी समिति की बैठक में प्रस्ताव पास करते हुए ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी अरुण कुमार ने बताया कि संघ की मांग है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों की जांच की जाए और इसमें जो भी दोषी है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि विश्व में बसे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए वह कदम उठाए और बांग्लादेश सरकार से भी इस संबंध में बात करे। 
विज्ञापन


दुर्गा पंडालों को बनाया गया था निशाना
बांग्लादेश में दुर्गा पंडालों पर निशाना बनाया गया था। अलग-अलग जगह पर उपद्रवी भीड़ ने दुर्गा पंडालों पर हमला किया कर दिया था। इस दौरान हुई गोलीबारी में चार हिंदुओं की मौत हो गई थी, वहीं सैंकड़ों लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा इस्कॉन मंदिर पर भी हमला हुआ था। इस हमले में एक श्रद्धालु की मौत हाे गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


50 से ज्यादा घरों मं लगाई गई थी आग
बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों में भी आग लगा दी गई थी। इस्कॉन मंदिर पर हमले के कुछ दिन ही बाद भीड़ ने हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया था। करीब 50 से ज्यादा हिंदू घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस दौरान करीब 20 हिंदू घर पूरी तरह जल गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed