फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS muslim wing will serve cow milk for beak roza in Iftar during ramzan in UP

यूपी में रमजान के लिए RSS का मेन्यू, गाय के दूध से खोला जाएगा रोजा

Sun, 21 May 2017 01:45 PM IST
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार Updated Sun, 21 May 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
RSS muslim wing will serve cow milk for beak roza in Iftar during ramzan in UP

उत्तर प्रदेश में गौ रक्षा को लेकर चली मुहिम के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की मुस्लिम विंग एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुस्लिम विंग रमजान में रोजा खोलने के लिए मेन्यू लेकर आई है, जिसमें इफ्तार के दौरान गाय के दूध का भी इस्तेमाल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार की इफ्तार में रोजा खुलवाने के लिए गाय का दूध और उससे बनी चीजें सर्व की जाएंगी।

विज्ञापन


मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्य महीराज दहवाज सिंह ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है, जब रोजा खोलते वक्त गाय के दूध का इस्तेमाल किया जाएगा। सिंह ने कहा कि गाय का दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं दूध से बने घी से दवाईयां भी बनती है। उन्होंने कहा कि घी से इलाज होता है और मीट से बीमारियां लगती है, इसलिए गौ हत्या पर रोक बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा कि रमजान के दौरान गौ रक्षा पर स्पेशल प्रार्थना भी करवाई जाएंगी और ये बताया जाएगा कि ये किसी पाप से कम नहीं है। इस प्रार्थना के जरिए संदेश दिया जाएगाा कि भक्ति, और भाईचारे का प्रसार किया जाएगा। राष्ट्र की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए संदेश प्रसारित किया जाएगा। इतना ही नहीं एमआरएम के कार्यकर्ता गौ रक्षा के लिए मैसेज भी फैलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed