{"_id":"58e9d0e94f1c1b9d285b4372","slug":"gujarat-cm-vijay-rupani-says-their-state-has-no-sympathy-for-cow-killers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के CM रूपानी बोले- 'गौ हत्या करने वालों से कोई हमदर्दी नहीं'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात के CM रूपानी बोले- 'गौ हत्या करने वालों से कोई हमदर्दी नहीं'
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विजय रुपानी
अभी हाल ही में राजस्थान के अलवर में एक शख्स को गौ हत्या के आरोप में मौत के घाट उतार दिया गया। ये मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने इसकों लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में गौ हत्या वालों के प्रति कोई हमदर्दी नहीं है।
विज्ञापन
अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जनता को संबोधित करते वक्त रुपनी ने कहा कि हमारा राज्य देश कहा ऐसा पहला राज्य है, जहां गौ हत्या से जुड़ा बिल पास किया है, जिसके मुताबिक दोषी पाए जाने पर उम्रकैद का प्रावधान है।
विज्ञापन
इंडिन एक्स्प्रेस की खबर के मुताबिक रुपानी ने कहा कि गाय हमारी माता है और वह हमारे लिए एक विश्वास का जीव है। और हमारी सरकार उनके प्रति कोई हमदर्दी नहीं रखती जो बेरहमी के गौ हत्या को अंजाम देते हैं। राज्य सरकार की ओर से इसके खिलाफ सख्त कानून बनाए गए हैं।
विज्ञापन
रुपानी ने कहा कि राज्य में घी और दूध का अंबार लगाना हमारे उद्देश्य में शामिल है। बता दें कि कुछ दिन पहले गुजरात विधानसभा में गौ रक्षा बिल पेश किया गया था। इस बिल के मुताबिक जो भी आरोपी होगा उसे सजा के साथ 10 हजार से 50 हजार तक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है।