फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS leader Indresh Kumar started voters awareness program ahead of assembly elections in five states

मतदाता जागरूकता: आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार की अपील, जाति-धर्म से ऊपर उठ कर जनहित की सरकार बनाएं

Sat, 12 Feb 2022 06:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 12 Feb 2022 06:39 PM IST
सार

इंद्रेश कुमार ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान बदल रहा है, तेजी से प्रगति और विकास के रास्ते पर चल रहा है। ऐसे में सभी को हर्ष और गर्व से भाजपा की सरकार को स्वीकार करना चाहिए।

विज्ञापन
RSS leader Indresh Kumar started voters awareness program ahead of assembly elections in five states
इंद्रेश कुमार - फोटो : फाइल

विस्तार

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, भारतीय ईसाई मंच, हिमालय परिवार, भारत तिब्बत सहयोग मंच और राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान इनसभी पांचों मंचों की 25 टीमों ने पांच राज्यों के 75 स्थानों पर मतदाताओं को जागरूक किया। 

विज्ञापन


संघ नेता ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), आम आदमी पार्टी (आप), असदुद्दीन ओवैसी, महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्लाह और हमीद अंसारी आदि नेताओं को निशाने पर लिया। उन्होंने पंजाब को लेकर कहा कि जहां देश का प्रधानमंत्री सुरक्षित न हो, जहां राष्ट्रध्वज का अपमान होता हो... वहां की सरकार देश के लिए कलंक के बराबर है। उन्होंने धर्मांतरण और हिजाब विवाद पर भी अपनी राय रखते हुए कहा कि इसका विरोध किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


मजबूर नहीं मजबूत सरकार बनाने का काम करें
पांचों संगठनों के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विभिन्न धर्मों के गुरुओं, समाज के प्रबुद्ध वर्गों और अल्पसंख्यकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि धर्म, जाति, समुदाय से ऊपर उठकर जनहित की सरकार को वोट दें और मजबूर नहीं बल्कि मजबूत सरकार बनाएं। केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों में देशहित व समाजहित में कई काम किए गए हैं जिनका लाभ सभी धर्म और समुदाय के लोगों तक पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म और जाति ने नाम पर देश को बंटने नहीं दें
इसके साथ ही इंद्रेश कुमार ने अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि अगर कल को चीन या अमेरिका अपनी पार्टी खड़ी कर दे और कहे कि बिजली, पानी, राशन, दावा मुफ्त देंगे, तो क्या आप भारत में चीन की सरकार बना देंगे? उन्होंने अपील की कि देश को धर्म, जाति के नाम पर न बंटने दें। उन्होंने ओवैसी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और उन पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप भी लगाया।


कर्नाटक के हिजाब विवाद को लेकर कही ये बात
कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद को लेकर इंद्रेश कुमार ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ऐसी किसी भी बात का समर्थन नहीं करता है। नकाब और पर्दा प्रथा की हर धर्म और समाज में अपनी अहमियत है लेकिन स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थानों, उद्योग या कारोबारी क्षेत्र से इसका कोई भी संबंध नहीं है। यह विवाद शुरू करके शांति के माहौल को खराब किया जा रहा है।मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इस प्रकार की कट्टरता की कड़ी निंदा करता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed