फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS infiltrating all sectors including education, alleges Mallikarjun Kharge

खड़गे का निशाना: शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में संघ की घुसपैठ, इस लड़ाई में मैंने लोकसभा सीट भी गंवाई

Wed, 06 Oct 2021 06:19 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: Amit Mandal Updated Wed, 06 Oct 2021 06:19 PM IST
सार

खड़गे ने कहा कि मैं संघ से लड़ते-लड़ते अपना चुनाव भी हार गया था। यह गरीब समर्थक नहीं है, और सामाजिक न्याय के लिए भी नहीं है। संघ मनुस्मृति में विश्वास करता है।

विज्ञापन
RSS infiltrating all sectors including education, alleges Mallikarjun Kharge
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आरएसएस शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में घुसपैठ कर रहा है। खड़गे ने कहा कि संगठन के खिलाफ उनकी लंबी लड़ाई के चलते उन्हें 2019 के संसदीय चुनावों के दौरान अपनी लोकसभा सीट गंवानी पड़ी।

विज्ञापन


खड़गे ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे (आरएसएस) हर जगह घुसपैठ कर रहे हैं, यहां तक कि शिक्षा के क्षेत्र में भी वे आ रहे हैं। कई अधिकारियों को सीधे भर्ती कर रहे हैं, नियमों में संशोधन कर रहे हैं जबकि इतने लोग आरक्षण से वंचित हैं। 
विज्ञापन


बंगलूरू में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह 15-16 साल की उम्र से आरएसएस और उसकी विचारधारा से लड़ रहे हैं। यह लड़ाई गुलबर्गा सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी हार का एक कारण है। खड़गे ने कहा, हम आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं, हम इसे छिपाना नहीं चाहते। हम लड़ेंगे और इसलिए मैं अपना चुनाव भी हार गया। आरएसएस गरीब समर्थक नहीं है, यह सामाजिक न्याय के लिए नहीं है। वे मनुस्मृति में विश्वास करते हैं। आरएसएस के दूसरे सरसंघचालक गोलवलकर गुरुजी को पढ़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़गे, जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी के उस बयान पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने एक किताब का जिक्र किया था कि आरएसएस ने अपने छिपे हुए एजेंडे के तहत इस देश में नौकरशाहों की एक टीम बनाई है, जिन्हें अब विभिन्न संस्थानों में रखा गया है। पूर्व सीएम ने मंगलवार को दावा किया था कि इस पुस्तक में कहा गया है कि इस देश में लगभग 4,000 आईएएस, आईपीएस अधिकारी आरएसएस के कार्यकर्ता हैं। उन्हें परीक्षा लिखने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। एक वर्ष में, अकेले 2016 में उनके द्वारा प्रशिक्षित 676 लोगों का चयन किया गया। 


वहीं लखीमपुर खीरी कांड पर खड़गे ने तथ्यों को सामने लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने और अवैध रूप से हिरासत में लिए गए विपक्षी नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed