{"_id":"6335aacc757e242e23354bb7","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-nagpur-maharashtra-said-india-has-been-created-by-the-realization-of-truth-its-self-i","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohan Bhagwat: मोहन भागवत ने दी मांसाहार नहीं खाने की सलाह, बोले- भारत का आत्मस्वरूप ही सत्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mohan Bhagwat: मोहन भागवत ने दी मांसाहार नहीं खाने की सलाह, बोले- भारत का आत्मस्वरूप ही सत्य
Thu, 29 Sep 2022 09:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 29 Sep 2022 09:23 PM IST
सार
इस बीच तमिलनाडु सरकार ने संघ को राज्य में दो मार्च को पथ संचलन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। संघ ने गृह सचिव सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है।
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में कहा कि भारत के हर व्यक्ति में जो भारत की आत्मा काम करती है वो हमको बनना है। भारत का एक मन, भारत की एक बुद्धि और भारत की एक आत्मा है, भारत का आत्मस्वरूप सत्य है। भारत बना ही सत्य के साक्षात्कार से है। भागवत ने देशवासियों को मांसाहार (नॉनवेज) नहीं करने की सलाह भी दी और इसकी वजह भी बताई।
विज्ञापन
एएनआई के अनुसार भागवत ने एक कार्यक्रम में कहा कि लोगों को तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए, उन्होंने कहा कि अगर आप गलत खाना खाते हैं, तो आप गलत रास्ते पर जा सकते हैं, इसलिए तामसिक भोजन न करें। पश्चिम से तुलना करते हुए भागवत ने कहा कि भारत में जो लोग मीट या मछली खाते हैं, वे हफ्ते के कुछ दिन अपनी दैनिक खाने की आदतों को छोड़ देते हैं। ऐसे लोग सावन के महीने में या किसी दिन जैसे सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को मांस नहीं खाते। वे खुद पर कुछ नियम बनाते हैं। लोगों को नॉन वेज खाते वक्त अनुशासन रखना चाहिए, ताकि उनका मन एकाग्र हो सके।
विज्ञापन
तमिलनाडु सरकार ने संघ को पथ संचलन की इजाजत नहीं दी
इस बीच तमिलनाडु सरकार ने संघ को राज्य में दो मार्च को पथ संचलन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। विदुथलाई चिरुथाईगल कात्ची (वीसीके) के जवाबी प्रदर्शन की योजना को भी मंजूरी नहीं दी गई है। इसे लेकर संघ ने गृह सचिव सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है। संघ ने मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया है। इससे एक दिन पहले उसने मामले पर उन्हें कानूनी नोटिस भेजा था।
विज्ञापन