फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS Chief Mohan Bhagwat inaugurates heart hospital says i Won’t hesitate to beg for donations for noble causes

Nagpur: मोहन भागवत ने हृदय अस्पताल का किया उद्घाटन, बोले- समाज कल्याण के लिए दान मांगने में मुझे कोई शर्म नहीं

Sat, 18 Nov 2023 12:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 18 Nov 2023 12:31 AM IST
सार

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि संघ और संघ की विचारधारा का ऐसा प्रभाव है कि सामान्य व्यक्ति भी आसाधारण उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम हो जाता है।

विज्ञापन
RSS Chief Mohan Bhagwat inaugurates heart hospital says i Won’t hesitate to beg for donations for noble causes
Mohan Bhagwat (File Photo) - फोटो : Social Media

विस्तार

समाज के सुधार के लिए दान मांगने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए। यह कहना है राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का। भागवत ने नागपुर में कहा कि उन्हें समाद की भलाई के लिए दान मांगने में कोई झिझक नहीं होगी। बता दें, भागवत शुक्रवार को नागपुर के स्वामी विवेकानंद मेडिकल मिशन की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने यह बात कही। बता दें, इस दौरान उन्होंने एक हृदय अस्पताल का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन


महंगे अस्पतालों के खिलाफ जताई नाराजगी
कार्यक्रम में भागवत ने आगे कहा कि वे उदार दान नेक कार्यों का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज के सुधार के लिए दान मांगने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए। मैं व्यापक भलाई के लिए दान मांगने में कभी संकोच नहीं करूंगा। उन्होंने इस दौरान संघ की प्रतिबद्धता की विश्वसनीयता की भी सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में उन अस्पतालों के खिलाफ भी नाराजगी जताई, जहां बिना पैसे के लोग प्रवेश भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन


फडणवीस ने की संघ की तारीफ
समारोह में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि संघ और संघ की विचारधारा का ऐसा प्रभाव है कि सामान्य व्यक्ति भी आसाधारण उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम हो जाता है। उन्होंने कहा कि अब भोजन, कपड़ा और घर समाज की असल चुनौती नहीं है, बल्कि शिक्षा, आय और स्वास्थ्य समाज की अब असल चुनौती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed