{"_id":"653a280831ca085d0c086ed5","slug":"rss-all-india-executive-board-meeting-to-be-held-in-gujarat-from-november-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS: गुजरात के भुज में होगी अगले महीने अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक, जानें पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RSS: गुजरात के भुज में होगी अगले महीने अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक, जानें पूरा कार्यक्रम
Thu, 26 Oct 2023 02:19 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:19 PM IST
सार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि इस साल पांच से सात नवंबर तक बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
RSS
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक अगले महीने गुजरात के कच्छ क्षेत्र भुज में होगी। बता दें, आरएसएस की यह बैठक हर साल आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि इस साल पांच से सात नवंबर तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में संघ की रचना के अनुसार, गठित कुल 45 प्रांतों से प्रांत संघचालक, कार्यवाह एवं प्रांत प्रचारक तथा उनके सहसंघचालक, सहकार्यवाह तथा सह प्रांत प्रचारक शामिल होंगे।
विज्ञापन
बैठक में विशेष रूप से सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले और अखिल भारतीय पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। आंबेकर ने बताया कि इन लोगों के अलावा कुछ विविध संगठन के चयनित संगठन मंत्री भी बैठक में भाग लेने वाले हैं।
विज्ञापन
बैठक में संघ के संगठन कार्य की समीक्षा होगी। इसके साथ ही अयोध्या में अगले साल 22 जनवरी को हो रहे श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठापना समारोह व उससे जुड़े देश भर में प्रस्तावित कार्यक्रम आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।