फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Royal Bengal Tiger seen in Neora Valley National Park West Bengal Forest Official

West Bengal: नेओरा वैली नेशनल पार्क में रॉयल बंगाल टाइगर; 10509 फीट की ऊंचाई पर अधिकारियों ने देखी ताजा छवियां

Thu, 28 Dec 2023 11:11 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 28 Dec 2023 11:11 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की पहाड़ियों में नेओरा वैली नेशनल पार्क में रॉयल बंगाल टाइगर की ताजा छवि देखने का दावा किया जा रहा है। वन अधिकारियों के अनुसार, समुद्र तल से 10,509 फीट की ऊंचाई पर ट्रैप कैमरों के माध्यम से तस्वीरें ली गई हैं।

विज्ञापन
Royal Bengal Tiger seen in Neora Valley National Park West Bengal Forest Official
रॉयल बंगाल टाइगर (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल के वन विभाग ने रॉयल बंगाल टाइगर की ताजा छवि देखने का दावा किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बाघ की छवि पिछले अक्तूबर में राचेला डाबड़ा के पहाड़ी इलाके में ली गई थी। मुख्य वन्यजीव वार्डन देबल रॉय के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में एकांत वन क्षेत्र में रॉयल बंगाल टाइगर की चुनिंदा छवियों में से एक है।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारी रॉय के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया, ऐसी संभावना है कि इस इलाके में एक से अधिक रॉयल बंगाल टाइगर मौजूद हो सकते हैं। दो कैमरा ट्रैप छवियां एक ही स्थान पर एक ही बाघ के मौजूद होने का संकेत नहीं देतीं। हालिया सर्वेक्षण में बाघ की प्रजाति के 10 से अधिक जानवरों की उपस्थिति की पुष्टि हुई है। इस इलाके में हाल ही में लगभग हर कैमरे के ट्रैप में कम से कम एक रॉयल बंगाल टाइगर की छवि देखी गई।
विज्ञापन


बाघ इतनी ऊंचाई तक कैसे चढ़ सकते हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा, अरुणाचल के पहाड़ों में बाघों की मौजूदगी के मामले सामने आए हैं। सिक्किम में भी बाघ की मौजूदगी की खबरें आई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाघ की प्रजाति के वन्यजीव पहाड़ों में जमा देने वाले तापमान को भी अच्छी तरह झेल सकते हैं। रॉय के मुताबिक, बाघ महानंदा वन रेंज और नेओरा घाटी के बीच पहाड़ी जंगल और गलियारे का उपयोग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed