फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   row over women's reservation Rahul Gandhi question to government why hasn't law implemented after three years

महिला आरक्षण पर बढ़ा घमासान: राहुल गांधी का सरकार से सीधा सवाल; तीन साल बाद भी क्यों नहीं लागू हुआ कानून?

Sat, 08 Aug 2026 11:46 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 08 Aug 2026 11:46 AM IST
सार

महिला आरक्षण कानून को लेकर राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की चुनौती का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पहले ही विधेयक का समर्थन कर चुकी है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि 2023 में पारित कानून अब तक लागू क्यों नहीं हुआ और इसे परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस की मांग है कि महिलाओं को 33% आरक्षण बिना किसी शर्त के लागू किया जाए।

विज्ञापन
row over women's reservation Rahul Gandhi question to government why hasn't law implemented after three years
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की उस चुनौती का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस से ‘महिला आरक्षण विधेयक को बिना शर्त समर्थन’ देने को कहा था। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि आखिर इस कानून को लागू करने की प्रक्रिया को लोकसभा में परिसीमन की प्रक्रिया से क्यों जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर क्या कहा?
कांग्रेस का रुख दोहराते हुए राहुल गांधी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023’ को बिना किसी शर्त के लागू करने की मांग की। गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,' रिजिजू, संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर आपसे बेहतर कौन जानता है कि महिला आरक्षण विधेयक, 2023 पहले ही कांग्रेस के पूरे समर्थन से सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। सवाल यह है कि तीन साल बाद भी इसे लागू क्यों नहीं किया गया है और अब आप इसे बेवजह परिसीमन से क्यों जोड़ना चाहते हैं? 2023 का कानून लागू करें। बिना किसी शर्त के।' 

रिजिजू ने कांग्रेस को किस बात की चुनौती दी थी?
इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी द्वारा महिलाओं की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात किए जाने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को महिला आरक्षण विधेयक का बिना शर्त समर्थन करने की चुनौती दी थी। राहुल गांधी ने अपने वीडियो में कहा था कि देश की राजनीति का मकसद 'लोगों को यह समझाना होना चाहिए कि महिलाओं की अभिव्यक्ति के बिना हमारा देश अधूरा और पिछड़ा हुआ है।' रिजिजू ने राहुल गांधी के इस बयान को कांग्रेस की ओर से एक सकारात्मक संदेश बताया।

राहुल गांधी के बयान पर रिजिजू ने क्या प्रतिक्रिया दी?
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “यह कांग्रेस पार्टी की ओर से एक सकारात्मक संदेश लगता है। श्री राहुल गांधी जी की महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव साफ दिख रहा है। अब, मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधेयक का बिना शर्त समर्थन करेगी।'

महिला आरक्षण पर कांग्रेस और विपक्ष का क्या रुख है?
कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया है, लेकिन वे परिसीमन की प्रक्रिया का विरोध करते रहे हैं। इसी प्रक्रिया के तहत संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। विपक्षी दलों की मांग रही है कि महिला आरक्षण को परिसीमन की प्रक्रिया से अलग किया जाए, ताकि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने की शर्त से न जोड़ा जाए।


ये भी पढ़ें: Paper Leak Row: थरूर ने माना- पेपर लीक के खिलाफ CJP जितना असरदार नहीं रहा कांग्रेस का प्रदर्शन; क्या बोले?

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लागू क्यों नहीं हो सका?
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023’ संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका था। हालांकि, इसे लागू करने की दिशा में आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, क्योंकि 17 अप्रैल को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक गिर गया था। यह विधेयक उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाया था, जो संवैधानिक संशोधन के लिए आवश्यक था। इस विधेयक में विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और लोकसभा में परिसीमन लागू करने का प्रस्ताव रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed