फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rourkela-Puri Vande Bharat pelted with stones none hurt

Odisha: राउरकेला-पुरी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, टूटा शीशा; रेलवे ने घटना पर कही यह बात

Mon, 27 Nov 2023 01:53 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 01:53 PM IST
सार

रविवार रात राउरकेला-पुरी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने सोमवार को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Rourkela-Puri Vande Bharat pelted with stones none hurt
वंदे भारत ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रेलवे जहां एक तरफ दशा और दिशा बदलने का प्रयास कर रहा है वहीं दूसरी ओर, अराजक तत्व लगातार उनके इस प्रयासों पर पलीता लगा रहे हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के आने से रेलवे की परम्परागत छवि में बदलाव आया है। देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस का जाल बिछता जा रहा है। लेकिन रेलवे का विकास शायद कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। आए दिन कई राज्य में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने की खबरें आती रही है।
विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, हताहत की सूचना नहीं
रविवार रात राउरकेला-पुरी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने सोमवार को घटना की जानकारी दी। यह घटना ढेंकनाल-अंगुल रेलवे खंड में मेरामंडली और बुधपंक स्टेशनों के बीच हुई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। जारी बयान में कहा गया कि ट्रेन संख्या 20835 वंदे भारत एक्सप्रेस को भुवनेश्वर-संबलपुर रेल लाइन पर कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी की। रेलवे के अधिकारी ने बताया इस घटना में एक्जीक्यूटिव क्लास की खिड़की का शीशा टूट गया। जिसके कारण ट्रेन 13 मिनट की देरी से पुरी पहुंची।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस को किया सूचित, कार्रवाई की मांग
अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना आरपीएफ के अधिकारी ने दी। ईसीओआर की सुरक्षा शाखा ने मामले को गंभीरता से लिया है और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सतर्क कर दिया है। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। अधिकारी ने कहा, ईसीओआर की सुरक्षा शाखा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों का पता लगाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थराव को रोकने के लिए चला रहे जागरूकता अभियान-रेलवे
साथ ही अधिकारी ने बताया कि ईस्ट कोस्ट रेलवे लोगों को ट्रेनों पर पत्थर न फेंकने के लिए जागरूक कर रहा है। जिसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बता दें वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव की ऐसी ही घटनाएं पहले भी देश के कई हिस्सों से देखी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed