{"_id":"5fb6a1ff8ebc3e9be27da77f","slug":"rock-garden-producer-tb-solbakkanavar-dies-at-age-of-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे 'रॉक गार्डन’ के निर्माता सोलबक्कणवर, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नहीं रहे 'रॉक गार्डन’ के निर्माता सोलबक्कणवर, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Thu, 19 Nov 2020 10:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
कोरोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोटागोडी में रॉक गार्डन का निर्माण करने वाले और राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित टीबी सोलबक्कणवर का गुरुवार को हुब्बली के एक अस्पताल में कोविड-19 संबंधी दिक्कतों के चलते निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार के सदस्यों ने दी।
विज्ञापन
सोलबक्कणवर (73) के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और एक बेटी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह उनका निधन हो गया। सोलबक्कणवर कर्नाटक बायलता अकादमी के अध्यक्ष थे। उन्होंने हवेरी और अलमाटी सहित कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में अपनी कला का इस्तेमाल करते हुए उद्यान तैयार किए।
विज्ञापन
गोटागोडी स्थित ‘रॉक गार्डन’ को उनकी उत्कृष्ट कृति माना जाता है और देशभर से बड़ी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने शोक संदेश में कहा कि सोलबक्कणवर के निधन से राज्य को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने बंगलूरू के जक्कुर में एक आदर्श पारंपरिक गांव के उद्घाटन को याद किया जिसकी संकल्पना और विकास सोलबक्कणवर द्वारा किया गया था।
विज्ञापन