{"_id":"615b20538ebc3e0df94e6757","slug":"robert-vadra-speaks-on-lakhimpur-kheri-violence-said-you-can-not-stop-person-like-priyanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी हिंसा: रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, कहा- आप उन्हें रोक नहीं सकते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लखीमपुर खीरी हिंसा: रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, कहा- आप उन्हें रोक नहीं सकते
Mon, 04 Oct 2021 09:12 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:12 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद पीड़ितों के परिवार से मिलने जाने के क्रम में यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने यूपी पुलिस पर प्रियंका गांधी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि इन सब घटनाओं के बावजूद उनका परिवार देश के लोगों को न्याय दिलाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा। वाड्रा ने सरकार पर अपने विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के प्रयोग का भी आरोप लगाया। बता दें कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद पीड़ितों के परिवार से मिलने जाने के क्रम में यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया था।
आप प्रियंका गांधी जैसी शख्सियत को रोक नहीं सकते
वाड्रा ने कहा- आप प्रियंका गांधी जैसी शख्सियत को रोक नहीं सकते। लखीमपुर खीरी जाते वक्त पुलिस ने उन्हें धक्का दिया। मैने कल रात देखा कि कैसे पुलिस द्वारा उन्हें चारों ओर से घेर कर धक्कामुक्की की जा रही थी। इस दौरान उनके हाथ भी मुड़ गए थे। वह केवल हिंसा में जान गंवाने वालों के परिवार से मिलना चाह रही थी। पुलिस के पास उस वक्त कोई वारंट नहीं था। पुलिस उनके कपड़ों को पकड़े हुई थी।
वाड्रा ने केंद्र सरकार को महिला सुरक्षे के मुद्दे पर भी घेरते हुए कहा कि एक तरफ सरकार महिला सुरक्षा की बात करती है और दूसरी तरफ मैनें दखा की किस तरह प्रियंका से दुर्व्यवहार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि वह इस बात से काफी निराश हैं कि किसानों को अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए अपनमी जान गंवानी पर रही है।
विज्ञापन
मुआवजा दे देना समाधान नहीं
जब वाड्रा से योगी सरकार द्वारा दिए जा रहे मुआवजे के बारे में पूछा गया तो वाड्रा ने कहा- क्या सुने जाने के लिए अब मरना पड़ेगा? सरकार मुआवजा दे रही है, लेकिन इंसान की मौत के बाद उसे सिर्फ कुछ रुपए दे देना समाधान नहीं है। वाड्रा ने सरकार पर उन्हें परेशान किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि पिछले सात से आठ सालों से सरकार ने उन्हें सरकार ने बहुत परेशान किया है। लेकिन वह लोगों के लिए लड़ना बंद नहीं करेंगे।
वाड्रा ने आगे कहा कि मैं और मेरे बच्चे हमेशा प्रियंका की चिंता करते हैं। जिस रात वह लखीमपुर के लिए निकली उस रात बहुत बारिश हो रही थी और वो गाड़ी चलाना चाह रही थी। कई कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किए जाने पर वाड्रा ने कहा- आप कब तक किसी को घर में गिरफ्तार कर के रख सकते हो। वो बाहर आएंगे और लोगों के लिए लड़ेंगे। हमने देश में बहुत जुल्म देख लिए हैं।