फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Robert Vadra interrogated about Villa in Dubai after flats in London

लंदन के फ्लैट के बाद अब दुबई में विला को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ईडी के निशाने पर

Tue, 12 Feb 2019 07:20 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Tue, 12 Feb 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
Robert Vadra interrogated about Villa in Dubai after flats in London
रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जांच वाड्रा द्वारा बेनामी लेनदेन से विदेश में महंगी संपत्तियों को खरीदने पर फोकस है। अब जांचकर्ताओं ने लंदन में संपत्तियों के साथ दुबई में खरीदे गए विला में भी रुचि ली है। 

विज्ञापन




सूत्रों के मुताबिक जांचकर्ताओं ने पहले वाड्रा से 26 करोड़ रुपये कीमत वाले लंदन के 12, अलॉर्टन हाउस, ब्रायनस्टोन स्क्वायर को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा था, वहीं अब वाड्रा से यह भी पूछा गया है कि क्या वह दुबई के जुमैरा में 14 करोड़ रुपये कीमत वाले विला ई-74 से उनका क्या संबंध है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वाड्रा से दुबई की कंपनी स्काईलाइट इन्वेस्टमेंट्स में भारी मात्रा में नकदी जमा करने को लेकर भी सवाल किए। इस कंपनी का नाम वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड से मिलता जुलता है। सूत्रों के मुताबिक वाड्रा से सीसी थम्पी से उनके संबंधों को स्पष्ट करने के लिए कहा गया। थम्पी स्काईलाइट इन्वेस्टमेंट का शेयरहोल्डर था, जिसने भगोड़े हथियार कारोबारी संजय भंडारी से लंदन का फ्लैट जून 2010 में खरीदा था। ईडी को शक है कि यह कंपनी केवल एक शेल कंपनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्काईलाइट इन्वेस्टमेंट कंपनी के साथ संबंधों को वाड्रा ने नकार दिया। जांच से जुड़े एक सूत्र के अनुसार वाड्रा घबराए से लग रहे थे। बता दें कि स्काईलाइट इन्वेस्टमेंट का नाम 30 मार्च 2013 को मेफेयर इन्वेस्टमेंट में बदल दिया गया था, जब भगोड़ा हथियार कारोबारी संजय भंडारी इनकम टैक्स की जांच में घेरे में आया था। यह आरोप है कि भंडारी ने इस फ्लैट का भुगतान उस राशि से किया जो उसे एक ओएनजीसी कांट्रैक्ट एक दक्षिण कोरियाई मल्टीनेशनल कंपनी को दिलवाने पर मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed