फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Robbers wearing masks during coronavirus crisis posing challenge for police in Kolkata

कोलकाता : कोरोना संकट के दौरान मास्क पहने लुटेरे बने पुलिस के लिए मुसीबत

Wed, 03 Jun 2020 11:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 03 Jun 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Robbers wearing masks during coronavirus crisis posing challenge for police in Kolkata
सांकेतिक तस्वीर

कोलकाता में मास्क पहने कुछ अपराधियों द्वारा बैंक एटीएम लूटने की कोशिश की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस के सामने यह एक और बड़ूी चुनौती आ गई है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस अभी ऐसे अपराधियों से निपटने का रास्ता ढूंढ रही है। अधिकारी ने कहा कि ऐसे में जब कोरोना वायरस महामारी के चलते मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है, पुलिस के सामने इन अपराधियों की पहचान करना खासा मुश्किल हो रहा है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए केवल गार्ड की तैनाती ही पर्याप्त नहीं है। इसके लिए ऐसा अलार्म सिस्टम तैयार करने की जरूरत है कि अगर कोई एटीएम मशीन तोड़ने की कोशिश करे तो नजदीकी पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी तुरंत मिल जाए। कोलकाता पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में एटीएम तोड़ने की कोशिशों के मामले सामने आने के बाद हाल ही में बैंक अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की थी।
विज्ञापन


पुलिस अभी तक ऐसे किसी भी अपराध में अपराधी की पहचान नहीं कर पाई है। अधिकारी ने कहा कि जब लॉकडाउन की घोषणा की गई थी तब अपराधों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन जब से प्रतिबंधों में ढील दी गई है अपराधों का ग्राफ फिर से तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या मास्क की है, स्वास्थ्य कारणों से इसका पहनना अनिवार्य भी है और अपराधी इसी बात का फायदा उठा रहे हैं और बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed