{"_id":"5ba9ffc7867a557fe0599277","slug":"road-accident-in-orissa-five-dead-two-injured-after-car-fell-in-canal-in-puri-district-in-orissa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरी, पांच सदस्यों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरी, पांच सदस्यों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ओडिशा के पुरी जिले में सड़क दुर्घटना में एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कार में नहर में गिर गई जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि इस हादस में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब वाहन में सवार लोग गंजम जिले के पात्रापुर इलाके से परिवार के एक सदस्य का अस्थि विसर्जन करने के लिए पुरी की ओर जा रहे थे। उसी समय वाहन भैलीपुर इलाके में सड़क से फिसल गया और नहर में जा गिरा।
मारे जाने वालों में दो बच्चे और एक महिला भी शामिल हैं।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक बचाव अभियान चलाया और पीड़ितों को वाहन से बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि घायलों को शुरू में चंदनपुर स्थित नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे पुरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पांच लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के करीबी रिश्तेदारों को दो-दो लाख रूपया मुआवजा देने की घोषणा की है। (इनपुट:भाषा)