फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RJD finalize all 20 candidates for Lok sabha elections 2019 Misa Bharti, Chandrika rai, Sharad Yadav

सारण से तेजप्रताप के ससुर तो पाटलिपुत्र से मीसा, मधेपुरा से पप्पू यादव नहीं शरद लड़ेंगे चुनाव

Wed, 27 Mar 2019 08:45 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 27 Mar 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
RJD finalize all 20 candidates for Lok sabha elections 2019 Misa Bharti, Chandrika rai, Sharad Yadav
लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

बिहार में महागठबंधन की अगुवाई कर रही पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने अपने सभी 20 उम्मीदवारों का नाम लगभग फाइनल कर लिया है। भागलपुर और बांका सीट की घोषणा पहले ही हो चुकी थी, जबकि शेष 18 सीटों के लिए भी नाम तय कर लिया गया है। बस औपचारिक घोषणा होनी बाकी रह गई है। इसमें चौंकाने वाली बात दरभंगा, बेगूसराय और मधेपुरा को लेकर दिख रही है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो दरभंगा के मौजूदा सांसद कीर्ति आजाद और मधेपुरा के मौजूदा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के लिए महागठबंधन में जगह नहीं बन पाई। साथ ही बेगूसराय में भी समर्थन की उम्मीद कर रही सीपीआई को महागठबंधन का साथ नहीं मिला।
विज्ञापन

लालू प्रसाद के रिश्ते में दो टिकट

सारण से चंद्रिका राय को टिकट दिया जा सकता है। वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के समधी यानि कि तेज प्रताप यादव के ससुर हैं। पाटलिपुत्र से लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती का लड़ना काफी पहले से ही तय था भाजपा से मौजूदा सांसद रामकृपाल यादव के सामने होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर को टिकट देने से खफा हो सकते हैं तेजप्रताप

सारण राजद की परंपरागत लोकसभा सीट रही है। यहां से लालू प्रसाद और राबड़ी देवी चुनाव लड़ चुके हैं। चंद्रिका राय को टिकट मिलने पर परिवार में विवाद हो सकता है। चंद्रिका फिलहाल विधायक हैं। तेज प्रताप पहले भी इस बात को लेकर आपत्ति जता चुके हैं कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या अपने पिता के लिए टिकट मांगने लालू प्रसाद यादव के पास आती थीं। फिलहाल तेजप्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच तलाक को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। 

जानें, कौन कहां से होगा उम्मीदवार 

लोकसभा सीट उम्मीदवार/संभावित उम्मीदवार
पाटलिपुत्र मीसा भारती (लालू प्रसाद यादव की बेटी)
सारण चंद्रिका राय (लालू प्रसाद यादव के समधी)
सीवान हिना शहाब (शहाबुद्दीन की पत्नी)
मधेपुरा शरद यादव (रालोद प्रमुख)
बेगूसराय तनवीर हसन
दरभंगा अब्दुल बारी सिद्दीकी
झंझारपुर मंगनी मंडल
हाजीपुर शिवचंद्र राम
अररिया सरफराज आलम
वैशाली रघुवंश सिंह
नवादा विभा देवी (सजायाफ्ता राजवल्लभ यादव की पत्नी)
बक्सर जगदानंद 
महाराजगंज रणधीर सिंह
जहानाबाद सुरेंद्र राय
मधुबनी एए फातमी
शिवहर रामा सिंह या अबु दोजाना
सीतामढ़ी अर्जुन राय (रालोद)
बांका जय प्रकाश नारायण यादव
भागलपुर शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल

24 मार्च को हुई थी इन दो उम्मीदवारों की घोषणा

RJD finalize all 20 candidates for Lok sabha elections 2019 Misa Bharti, Chandrika rai, Sharad Yadav
राजद नेता तेजस्वी यादव, बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव और भागलपुर सांसद बुलो मंडल - फोटो : Collected from Social Media

मालूम हो कि राजद ने दूसरे चरण तक की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी थी। पहले चरण में 11 अप्रैल को बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई पर मतदान होना है। गया से हम के जीतन राम मांझी, नवादा से राजद की विभा देवी, जमुई से रालोसपा के भूदेव चौधरी, औरंगाबाद से हम के उपेन्द्र प्रसाद उम्मीदवार बनाए गए हैं।

वहीं, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान होना है। किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया सीट कांग्रेस के पास है। बाकी दो सीटों भागलपुर और बांका के लिए राजद ने मौजूदा सांसदों को ही उम्मीदवार बनाया है।  भागलपुर हॉट सीट से मौजूदा सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल पर राजद ने एक बार फिर भरोसा जताया है, वहीं बांका सीट से भी मौजूदा सांसद जयप्रकाश नारायण यादव को टिकट दिया है। 

पिछली बार 2014 लोकसभा चुनाव में नवादा से राजद विधायक राजवल्लभ यादव ने किस्मत आजमाई थी, लेकिन भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह से हार गए थे। राजवल्लभ फिलहाल दुष्कर्म के आरोप में जेल में सजा काट रहे हैं। उनकी सदस्यता रद्द होने के बाद नवादा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। इधर, जातीय आधार पर उनकी पत्नी विभा देवी को पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed