फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rival Munde cousins banter about political lenses at eye hospital event

सियासत: पंकजा और धनंजय मुंडे ने एक-दूसरे पर खूब ली चुटकी, दिग्गजों की मौजूदगी में चले सियासी तीर

Wed, 18 May 2022 04:13 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड Published by: Amit Mandal Updated Wed, 18 May 2022 04:13 PM IST
सार

धनंजय मुंडे ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले के परली क्षेत्र से विधायक पंकजा को हराया था।

विज्ञापन
Rival Munde cousins banter about political lenses at eye hospital event
पंकजा मुंडे और धनंजय मुंडे (file photo) - फोटो : social media

विस्तार

चचेरे भाई और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी राकांपा नेता धनंजय मुंडे और भाजपा की पंकजा मुंडे ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर एक-दूसरे पर चुटकी ली। यह वाकया प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तात्याराव लहाणे के अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर राकांपा के संरक्षक शरद पवार की उपस्थिति में हुआ। पवार ने अपने संबोधन के दौरान लहाणे की प्रशंसा की और कहा कि मुझे यकीन है कि डॉ. लहाणे अस्पताल के माध्यम से जरूरतमंदों को दृष्टि देते रहेंगे। अपने भाषण के दौरान पूर्व मंत्री पंकजा ने चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे बीड जिले के संरक्षक मंत्री और हमारे भाई धनंजय मुंडे जैसे बहुत कम लोग भाग्यशाली रहे हैं जो मुंडे-महाजन के लेंस के माध्यम से बड़े हुए और अब पवार साहब के लेंस से देख रहे हैं। 

विज्ञापन


2013 से पहले भाजपा में थे धनंजय मुंडे 
वह दिवंगत भाजपा नेताओं अपने पिता गोपीनाथ मुंडे और प्रमोद महाजन का जिक्र कर रही थीं, जिनके मार्गदर्शन में धनंजय मुंडे ने 2013 में राकांपा में शामिल होने से पहले अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। धनंजय मुंडे ने अपनी चचेरी बहन की टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा, ताई (बहन) कभी-कभी लेंस के फोकस में आना पड़ता है। मैं कुछ समय पहले आदित्य ठाकरे से बात कर रहा था और उन्होंने कहा कि यह अच्छा होगा यदि ताई लेंस बदल दें और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के लेंस का उपयोग करें। इस मौके पर महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब थोराट, अमित देशमुख, आदित्य ठाकरे और भाजपा सांसद प्रीतम मुंडे भी मौजूद थे.
विज्ञापन


पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित लहाणे की प्रशंसा करते हुए धनंजय मुंडे ने कहा कि दुनिया उनके और पंकजा मुंडे के बीच राजनीतिक दुश्मनी के बारे में जानती है, लेकिन नेत्र सर्जन उन दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं,, इसलिए वे इस कार्यक्रम में शामिल हुए। धनंजय मुंडे ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले के परली क्षेत्र से विधायक पंकजा को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed