फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rituja Latte of Thackeray faction won Mumbai east Andheri by-election and NOTA came second

Andheri East Bypoll: उपचुनाव में ठाकरे गुट की ऋतुजा जीतीं, NOTA के आंकड़ों ने चौंकाया, जानें पूरा समीकरण

Sun, 06 Nov 2022 04:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 06 Nov 2022 04:50 PM IST
सार

उद्धव बालासाहेब ठाकरे प्रमुख और राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने ऋतुजा लटके की जीत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के परिणाम दिखाते हैं कि लोगों का उन्हें समर्थन है। वहीं, जीती हुई प्रत्याशी लटके ने कहा कि असल में जो वोट नोटा को मिले हैं वे भाजपा को मिलने थे।

विज्ञापन
Rituja Latte of Thackeray faction won Mumbai east Andheri by-election and NOTA came second
उद्धव ठाकरे के साथ ऋतुजा लटके और उनके बेटे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार, हरियाणा, यूपी व महाराष्ट्र समेत छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे धीरे-धीरे करके सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश व हरियाणा की एक-एक सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं, बिहार की गोपालगंज सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, लेकिन मोकामा सीट पर आरजेडी ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया है। वहीं, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट पर भले ही शिंदे गुट के प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली हो, लेकिन इस उपचुनाव में यहां कुछ चौंकाने वाले आंकड़े निकलकर सामने आए हैं। दरअसल, यहां विजयी उम्मीदवार के बाद सबसे ज्यादा वोटरों ने नोटा विकल्प पर मोहर लगाई है। जो बेहद चौंकाने वाला है। गौरतलब है कि अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया था।  

विज्ञापन

 
किसे मिले कितने वोट  
मुंबई की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उद्धव बालासाहेब ठाकरे की ऋतुजा लटके भारी मतों से विजयी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कुल 66 हजार 530 वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर किसी प्रत्याशी का नाम नहीं है बल्कि नोटा इस नंबर पर कब्जा जमाए हुए है। इस सीट पर 12 हजार 806 लोगों ने नोटा को चुना है। इसके बाद तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी  राजेश त्रिपाठी का नाम है। उपचुनाव में उन्हें 1 हजार 571 वोट मिले। 
विज्ञापन


भाजपा ने अपने उम्मीदवार का नाम लिया था वापस
मुंबई की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी का नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद ही शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की ऋतुजा लटके के निर्विरोध विधायक चुने जाने का रास्ता साफ हो गया था। दरअसल, मनसे व यहां तक कि शिंदे गुट के विधायक ने भी लटके के निर्विरोध चुने जाने के लिए भाजपा से अपने प्रत्याशी के नाम वापसी की अपील की थी। जिसके बाद महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुल ने भाजपा प्रत्याशी का नाम वापस लेने का एलान किया था। भाजपा ने अंधेरी पूर्व सीट से मूरजी पटेल को प्रत्याशी बनाया था। ऋतुजा लटके दिवंगत शिवसेना विधायक रमेश लटके की पत्नी हैं। लटके के मई में आकस्मिक निधन से यह सीट रिक्त हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पवार ने भी की थी अपील
राज ठाकरे ने इस बारे में डिप्टी सीएम व वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा था। इस पर फडणवीस से भाजपा प्रत्याशी का नाम वापस लेने के बारे में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ विचार कर निर्णय लेने की बात कही थी। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी अपील की थी कि अंधेरी पूर्व सीट पर ऋतुजा लटके का निर्विरोध चुनाव होना चाहिए। 

उद्धव गुट मना रहा जीत
इस उपचुनाव में ऋतुजा लटके की जीत भले ही औपचारिक थी। लेकिन चुनाव से पहले जो स्थितियां पैदा हो गईं थीं उसको देखते हुए उद्धव गुट इस जीत से बहुत उत्साहित है। जीत के बाद अंधेरी ईस्ट इलाके में उद्धव गुट के लोगों को जश्न मनाते हुए देखा जा रहा है। लोग शिंदे गुट के खिलाफ ’50 खोखे, एकदम ओके’ के नारे लगा रहे हैं।  मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले यह जीत ठाकरे गुट के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है। 

  उद्धव ठाकरे बोले हम पर लोगों का भरोसा 
उद्धव बालासाहेब ठाकरे प्रमुख और राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने ऋतुजा लटके की जीत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के परिणाम दिखाते हैं कि लोगों का उन्हें समर्थन है। वहीं, जीती हुई प्रत्याशी लटके ने कहा कि असल में जो वोट नोटा को मिले हैं वे भाजपा को मिलने थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रति भाजपा को कोई सहानुभूति नहीं थी, यह केवल दिखावा था। 


 अनिल परब ने साधा निशाना
जीत के बाद ठाकरे गुट के नेता अनिल परब ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान खुलेआम नोटा पर वोट देने के लिए प्रचार किया जा रहा था। इतना ही नहीं भाजपा नेताओं द्वारा नोटा को चुनने के लिए लोगों को पैसे दिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हमने इसके लिए चुनाव आयोग और पुलिस से शिकायत भी की थी और उन्हें ऑडियो-वीडियो सबूत भी दिए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ बीजेपी उम्मीदवार वापस ले रही थी दूसरी तरफ नोटा के लिए प्रचार कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed