फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rising COVID-19 cases in Bengal Assam Centre asks states to enforce Covid appropriate behaviour

कोरोना अलर्ट: असम, पश्चिम बंगाल में महामारी के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने दी चेतावनी, राज्यों को प्रोटोकॉल मानने की दी नसीहत

Sat, 30 Oct 2021 06:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 30 Oct 2021 06:53 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने असम और बंगाल सरकार से कहा है कि उन्हें हर हाल में इन हालात पर काबू पाना होगा। इसके साथ ही उन्हें नसीहत दी गई है कि वे सख्ती से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराएं।

विज्ञापन
Rising COVID-19 cases in Bengal Assam Centre asks states to enforce Covid appropriate behaviour
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

असम और पश्चिम बंगाल में बीते हफ्ते कोरोना के मामले, साप्ताहिक संक्रमण दर और टेस्टिंग के घटते आंकड़ों पर केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है। केंद्र ने राज्यों से इन हालात की समीक्षा करने के लिए कहा है। केंद्र ने कहा है कि राज्यों को हर हाल में इन हालात पर काबू पाना होगा। सरकार ने राज्यों को नसीहत दी है कि वे सख्ती से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराएं। लोगों को भीड़-भाड़ से दूर रहने के लिए समझाश दें।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने असम और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिवों को 26 अक्तूबर को चिट्ठी लिखी थी। इसमें मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आरती अहूजा ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए आगाह किया था। उन्होंने बताया था कि मौजूदा ट्रेंड राज्य में कोरोना के बिगड़ते हालात की ओर इशारा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव ने असम और बंगाल के मुख्य सचिवों को 26 अक्तूबर को लिखे पत्र में पिछले हफ्ते से साप्ताहिक मामलों में बढ़ोतरी के बारे में बताया था। 20 से 26 अक्तूबर के आंकड़ों और पिछले चार हफ्ते से 25 अक्तूबर तक के मामलों के आधार पर यह बात कही थी। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने भी बंगाल सरकार को चिट्ठी लिखकर आगाह किया था। इसमें उन्होंने दुर्गा पूजा के बाद कोलकाता में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी पर चिंता जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहूजा ने असम सरकार को लिखे पत्र में कहा कि पिछले हफ्ते से कोरोना के साप्ताहिक नए मामलों में 41 फीसदी की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। यहां बीते चार हफ्ते से संक्रमण के प्रसार में बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्र की तरफ से कहा गया है कि 28 सितंबर से 4 अक्तूबर के बीच मामलों के बढ़ने की दर 1.89 फीसदी थी। यह आंकड़ा 19 से 25 अक्तूबर के बीच बढ़कर 2.22 फीसदी हो गई। उन्होंने कहा कि मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए असम सरकार को जांच में तेजी लाने की जरूरत है।


केंद्र ने राज्य सरकार को लिखे पत्र में कहा कि पिछले हफ्ते से पश्चिम बंगाल में साप्ताहिक नए मामलों में 41 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा रही है। बंगाल में 28 सितंबर से चार अक्तूबर के बीच दो लाख 62 हजार 319 नमूनों की जांच की गई। वहीं, 19 से 25 अक्तूबर के बीच यह आंकड़ा दो लाख 61 हजार 515 ही रह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed