{"_id":"64feed1b5402134bdf054024","slug":"rishi-sunak-akshardham-temple-visit-know-connected-to-sanatana-dharma-rituals-akshata-murthy-news-updates-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सनातन के बेहद करीब हैं ऋषि सुनक': अक्षरधाम के निदेशक ने बताया अचानक कैसे मंदिर पहुंचे ब्रिटिश PM, जानें वाकया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'सनातन के बेहद करीब हैं ऋषि सुनक': अक्षरधाम के निदेशक ने बताया अचानक कैसे मंदिर पहुंचे ब्रिटिश PM, जानें वाकया
Mon, 11 Sep 2023 04:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 11 Sep 2023 04:04 PM IST
सार
जी-20 बैठक के दौरान ऋषि सुनक विश्व नेताओं के साथ काफी व्यस्त रहे। हालांकि, इसके इतर द्विपक्षीय बैठकों के सिलसिले के बाद सुनक को जब भी मौका मिला, वे पत्नी के साथ दिल्ली की सड़कों पर सैर करते दिखे या मंदिर के दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन
Rishi Sunak
- फोटो : ANI
विस्तार
जी-20 के लिए भारत आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपने पूरे दौरे में मीडिया के बीच चर्चा का विषय बने रहे। फिर चाहे पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ दिल्ली की सड़कों पर उनके साथ चलने की तस्वीरें हों या अक्षरधाम मंदिर दर्शन का पूरा घटनाक्रम। सोशल मीडिया पर उनके इस दौरे की फोटोज जबरदस्त वायरल हुई हैं। खुद ऋषि सुनक इन तस्वीरों में हिंदू धर्म के काफी नजदीक नजर आए। मंदिर दर्शन की उनकी तस्वीरों में भी उन्हें सभी नियम-कायदों का सलीके से पालन करते देखा गया। सनातन के प्रति सुनक की इस श्रद्धा को लेकर अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ने भी बयान दिया है।
कैसे तय हुआ ऋषि सुनक का अक्षरधाम मंदिर का दौरा?
जी-20 बैठक के दौरान ऋषि सुनक विश्व नेताओं के साथ काफी व्यस्त रहे। हालांकि, इसके इतर द्विपक्षीय बैठकों के सिलसिले के बाद सुनक को जब भी मौका मिला, वे पत्नी के साथ ही दिखे। हालांकि, उनके अक्षरधाम मंदिर जाने की योजना अचानक ही नहीं बनी, इसके लिए सुनक ने बकायदा मंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे से दर्शन के लिए समय मांगा। एक मीडिया ग्रुप से बातचीत के दौरान दवे ने कहा कि ऋषि सुनक ने हमसे पूछा था कि हमें दर्शन करना है, आप हमें टाइम बताइए। फिर हमने कहा कि आपका जब मन हो, आप तब आ जाइए। उन्होंने कहा था कि हमें मुख्यतः तो मंदिर ही देखना है।
ऋषि सुनक ने निभाईं सारी परंपराएं
अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ने बताया कि मंदिर में आने के बाद ऋषि सुनक ने आरती की। उन्होंने यहां संतों से भी मुलाकात की। इस दौरान सुनक ने सभी देवताओं की मूर्तियों के सामने फूल रखे। उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने भी पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
अक्षरधाम के निदेशक के मुताबिक, सुनक ने कहा कि मुझे जब भी मौका मिलेगा तो मैं आता रहूंगा। उन्होंने मुख्य मंदिर में अपना समय बिताया। उन्होंने मंदिर के बाहर जूते उतारे और नंगे पैर आगे गए। उन्होंने अपने जूते रिसेप्शन के पास रख दिए थे। उनसे मिलकर हमें लगा कि वो सनातन के काफी करीब हैं।
सुनक ने काफी देर तक की मंदिर में पूजा
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक द्वारा अक्षरधाम मंदिर में पूजा करने पर मंदिर निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने कहा कि उनकी पूजा बहुत देर तक रही और जो उनके साथ रहे वे कह रहे थे कि हमारे पास समय कम हैं लेकिन हम उनको कैसे रोक सकते थे? उन्होंने श्रद्धा के साथ पूजा की।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक द्वारा अक्षरधाम मंदिर में पूजा करने पर मंदिर निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने कहा कि उनकी पूजा बहुत देर तक रही और जो उनके साथ रहे वे कह रहे थे कि हमारे पास समय कम हैं लेकिन हम उनको कैसे रोक सकते थे? उन्होंने श्रद्धा के साथ पूजा की। दवे ने आगे बताया कि हमने उनको अक्षरधाम मंदिर दिखाया और उनको एक मॉडल भी दिया जिससे उनको मंदिर की याद रहे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं जिनको हमने उपहार भी दिए। वे एक दम श्रद्धावान इंसान हैं।
ऋषि सुनक द्वारा कहे गए 'आई एम ए प्राउड हिंदू (मुझे हिंदू होने पर गर्व है)' के सवाल पर अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने कहा कि यह एक दम सच बात है। हमने जो आज देखा वह एक दम पूर्ण रूप से सच बात है।
वायरल हुई थीं ऋषि सुनक की पूजा करने के दौरान की तस्वीरें
ऋषि सुनक काफी देर तक अक्षरधाम मंदिर में रुके। बारिश के बीच वे पत्नी के साथ यहां पहुंचे थे। इस दौरान वे छाते के साथ नजर आए और खुद को बारिश से बचाते हुए मंदिर के अंदर प्रवेश किया। उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुईं। अक्षरधाम में पीएम सुनक ने मंदिर परिसर में कई लोगों से मुलाकात की।