फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rishabh Basoya Red Corner Notice Kingpin of 13k crore international drug cartel rave parties connection

ऋषभ बसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस: 13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल सरगना है, रेव पार्टियों में...

Wed, 05 Nov 2025 02:18 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 05 Nov 2025 02:18 AM IST
सार

ऋषभ बसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस किया गया है। मामला 13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक ऋषभ कार्टेल का सरगना है। आरोप है कि  दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पंजाब और गोवा के रेव पार्टियों में ड्रग्स बेचे जाते थे।

विज्ञापन
Rishabh Basoya Red Corner Notice Kingpin of 13k crore international drug cartel rave parties connection
ऋषभ बसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटरपोल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल के सरगना वीरेंद्र सिंह बसोया उर्फ वीरू के फरार बेटे ऋषभ बसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार ऋषभ कार्टेल के लॉजिस्टिक्स और ड्रग्स की हेराफेरी में अहम भूमिका निभा रहा था।

विज्ञापन


यह ड्रग नेटवर्क 13,000 करोड़ रुपये के कोकीन कारोबार से जुड़ा था, जिसकी जड़ें दक्षिण अमेरिका से लेकर भारत, पाकिस्तान, दुबई, थाईलैंड, मलयेशिया और ब्रिटेन तक फैली थीं। जांच में पता चला कि नशीले पदार्थ कार्डबोर्ड बॉक्सों में कपड़े या नमकीन के साथ छिपाकर भेजे जाते थे। गूगल मैप के जरिए पिकअप और ड्रॉप लोकेशन तय की जाती थीं और ये ड्रग्स दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पंजाब और गोवा के रेव पार्टियों व संगीत कार्यक्रमों में बेचे जाते थे।
विज्ञापन


स्पेशल सेल ने एक अक्तूबर 2024 में इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था, जब ऋषभ ने अपने साथी जतिंदर सिंह उर्फ जस्सी को टोयोटा फॉर्च्यूनर सौंप दी थी। कुछ दिन बाद पंजाब के अजनाला इलाके के नेपाल गांव में इस गाड़ी को पकड़ा गया, जिसमें से करीब एक किलो कोकीन/मेफेड्रोन बरामद हुई। सीसीटीवी फुटेज में दोनों को दिल्ली के पंचशील एन्क्लेव स्थित एक होटल में भी देखा गया था। फिलहाल ऋषभ मध्य पूर्व में छिपा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, भारत ने कई देशों को लेटर रोगेटरी भेजे हैं और अब अदालत में ट्रायल इन ऐब्सेंशिया (गैरहाजिरी में मुकदमा) शुरू करने की तैयारी है। नया कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) ऐसी स्थिति में अनुपस्थित आरोपी के खिलाफ मुकदमे की अनुमति देता है। बता दें कि रेड कॉर्नर नोटिस गिरफ्तारी वारंट नहीं होता, लेकिन इससे ऋषभ की यात्रा, संपत्ति और प्रत्यर्पण प्रक्रिया पर सख्ती बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed