फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rights of people being eroded under the BJP govt: Congress prez Kharge

Politics: खरगे ने पीएम मोदी को बताया RSS की कठपुतली, भाजपा पर लगाया संविधान को विकृत करने का आरोप

Fri, 26 Jan 2024 02:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 26 Jan 2024 02:07 PM IST
सार

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा देश के संविधान को विकृत करने और इसमें बदलाव करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी की लड़ाई लड़ी है, लेकिन भाजपा देश की रक्षक होने का दावा करती है।

विज्ञापन
Rights of people being eroded under the BJP govt: Congress prez Kharge
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के हाथों की कठपुतली बताया है। इसके साथ ही उन्होंने संघ और भाजपा पर देश के संविधान को विकृत करने का आरोप भी लगाया है। खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में उतरने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


संघ और भाजपा पर खरगे का आरोप
75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा, 'अगर इस देश में कोई संविधान नहीं होता, तो हमारे लिए लोकतंत्र को बचाना संभव नहीं होता। हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं और संविधान सभा के सदस्यों ने बहुत प्रयासों के बाद इस देश को संविधान दिया।' 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'आरएसएस और भाजपा इस संविधान को विकृत करने और इसमें बदलाव करने की साजिश रच रहे हैं। भाजपा द्वारा हमारे स्वायत्त निकायों को एक-एक करके नष्ट करने या कमजोर करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। खासकर जब मोदी आरएसएस के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं, तो हमारी न्यायपालिका या हमारी धर्मनिरपेक्षता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को बताया देशद्रोही
खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है, लेकिन भाजपा इस देश की रक्षक होने का दावा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल देशभक्ति की बात करती है, लेकिन वे एक देशद्रोही हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed