फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rhythm Kala Mahotsav begins with Anjana Welfare Society and Amar Ujala

Rhythm: अंजना वेलफेयर सोसाइटी और अमर उजाला के साथ रिदम कला महोत्सव का आगाज

Tue, 25 Jan 2022 10:56 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 25 Jan 2022 10:56 PM IST
सार

अंजना वेलफेयर सोसाइटी की फाउंडर कथक नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ ने बताया कि यह कला महोत्सव पिछले 8 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rhythm Kala Mahotsav begins with Anjana Welfare Society and Amar Ujala
आजादी का अमृत महोत्सव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रिदम कला महोत्सव का आगाज अंजना वेलफेयर सोसाइटी और अमर उजाला के साथ किया जा रहा है। कला महोत्सव 26 जनवरी अगले 45 दिन तक मनाया जाएगा। अंजना वेलफेयर सोसाइटी की फाउंडर कथक नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ ने बताया कि यह कला महोत्सव पिछले 8 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय कला व संस्कृति से हमारी पहचान है, लेकिन आजकल के युवा भटकते जा रहे हैं, शायद इसकी वजह किसी सही मंच का ना होना है। हमारी यह मुहिम पिछले 8 सालों से चल रही है और आगे भी चलेगी। युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ना ही हमारा लक्ष्य है। यह सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, इसमें भी करियर बनाया जा सकता है और भविष्य देखा जा सकता है। आत्मनिर्भर हुआ जा सकता है। यही संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। 
विज्ञापन


विदेशों से भी लोग इस महोत्सव में कार्यशाला में जुड़ रहे हैं और प्रस्तुतियां भी देंगे। हम 150 कलाकार हम जोड़ रहे है जो विभिन्न कलाओं से हैं, थिएटर नृत्य, संगीत आदि से जुड़े हैं। इसमें नृत्य, संगीत और नाट्य की कार्यशाला निशुल्क है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष मनीष कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इसमें देश-विदेश से कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इसमें जो विभूतियां आ रही हैं वह पद्मश्री और राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हैं। कुछ बॉलीवुड हस्तियां भी हैं, जैसे कि अखिलेंद्र मिश्रा जिन्होंने लगान और सरफरोश जैसी फिल्में की हैं और रंगमंच से भी जुड़े रहे हैं। 

थिएटर जगत से ओम कटारे हैं जो पृथ्वी थिएटर से 43 साल से जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मानित राजकुमार नायक, मास्को से कथक गुरु अश्विनी जी, सिंगापुर से पंडित चरण गिरिधर, पदम विभूषण सम्मानित पंडित तिलक गीताई भी हैं। इसके साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन से काफी कलाकार इस महोत्सव से जुड़ेंगे। कोरोना को देखते हुए ये 45 दिनों का ऑनलाइन और तीन दिनों का ऑफलाइन कार्यक्रम है। 


उन्होंने बताया कि इन सभी आयोजन से जुड़ने के लिए अंजना वेलफेयर सोसाइटी के फेसबुक पेज पर दिए हुए लिंक (https://www.facebook.com/Rhythm-1900871123567385/) पर या ईमेल आईडी (rhythmmn479@gmail.com) पर मेल कर सकते हैं और कार्यशाला नृत्य प्रतियोगिता इत्यादि में भाग ले सकते हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed