{"_id":"67c057f0be3bbe01ce0aeafd","slug":"rg-kar-case-victim-s-father-met-cbi-director-kolkata-police-case-investigation-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"RG Kar Case: सीबीआई निदेशक से मिले दुष्कर्म पीड़िता के पिता, बोले- कोलकाता पुलिस ने नहीं की जांच, सबूत मिटाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RG Kar Case: सीबीआई निदेशक से मिले दुष्कर्म पीड़िता के पिता, बोले- कोलकाता पुलिस ने नहीं की जांच, सबूत मिटाए
Thu, 27 Feb 2025 05:47 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 27 Feb 2025 05:47 PM IST
सार
RG Kar Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता के पिता ने सीबीआई निदेशक से मुलाकात की और न्याय का आश्वासन मिलने की बात कही। उन्होंने स्थानीय विधायक, आयुक्त और पूर्व आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता के पिता ने आज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा, हमने सीबीआई निदेशक को केंद्रीय एजेंसी की जांच और सीमा पाहुजा द्वारा दिए गए बयान के बारे में सबकुछ बता दिया है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: On meeting with the CBI Director, RG Kar Medical College rape and murder victim's father says, "We have told him (CBI Director) all about the finding of the CBI and the deposition given by Seema Pahuja. He has assured us of justice... We have faith in him... Our… pic.twitter.com/TA91LeacyB
— ANI (@ANI) February 27, 2025विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने कहा, सीबीआई निदेशक ने हमें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। हमें उन पर भरोसा है। हमारे स्थानीय विधायक, स्थानीय आयुक्त और पूर्व मुख्य आयुक्त आरोपी हैं। हम उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने हमारी मदद नहीं की और हमारी बेटी के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया। हमें हमारी बेटी का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। इसके पीछे एक बड़ी साजिश है और यह जल्द ही सामने आ जाएगी। संदीप घोष को सजा मिलेगी। कोलकाता पुलिस के पास पर्याप्त समय था, लेकिन उसने जांच नहीं की और सबूत मिटा दिए।
विज्ञापन
क्या हुआ था पूरा मामला?
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना पिछले साल नौ अगस्त को हुई थी। मृतका मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। आठ अगस्त को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के दूसरे दिन सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया, जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ।
घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया था। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले थे। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि मृतका के गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।
संबंधित वीडियो-