फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RG Kar Case: Abhaya did not get justice, female doctors took out a cycle rally demanding justice

RG Kar Case: अभया को 100 दिन बाद भी नहीं मिला इंसाफ, न्याय मांगती महिला चिकित्सकों ने निकाली साइकिल रैली

Mon, 18 Nov 2024 02:12 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 02:12 AM IST
सार

आरजी कर मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी है। रविवार को इस मामले के 100 दिन पूरे पर 100 महिला चिकित्सकों ने 10 किलोमीटर की साइकल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान साइकल सवारों ने हाथ में मशाल थाम रखी थी। 

विज्ञापन
RG Kar Case: Abhaya did not get justice, female doctors took out a cycle rally demanding justice
आरजी कर मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 वर्षिय महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी है। जहां अक्षम्य अपराध के 100 दिन पूरे होने पर 100 महिलाओं चिकित्सकों ने श्यामबाजार इलाके से अस्पताल तक 10 किलोमीटर की साइकिल रैली निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया। बता दें कि रैली के दौरान प्रत्येक साइकिल सवार ने एक मशाल थामी हुई थी।
विज्ञापन

 

सोदेपुर ट्रैफिक मोड़ से शरू हुई रैली
पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के प्रदर्शनकारी चिकित्सकों के अभय मंच और नागरिक समाज संगठनों के सदस्यों द्वारा आयोजित यह साइकिल रैली सोदेपुर ट्रैफिक मोड़ से शुरू हुई। रैली जहां से शुरू हुई वह स्थान मृतक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के उत्तर 24 परगना जिले में घर से ज्यादा दूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल सवारों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से लगभग 200 मीटर दूर श्यामबाजार क्रॉसिंग तक पहुंचने के लिए बेलघिया, रथतला, डनलप और सिंथिर मोड़ जैसे विभिन्न स्थानों को पार किया।  मृतक की मां ने साइकिल सवारों में से एक को प्रतीकात्मक मशाल सौंपी और उन्हें आशीर्वाद दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतका का नाम अभया (निडर और अपराजित) रखा है।


एक नजर पूरे मामले का
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना 8-9 अगस्त की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर डॉक्टर 8 अगस्त को अस्पताल में रात की ड्यूटी कर रही थीं। रात 12 बजे के बाद उन्होंने दोस्तों के साथ डिनर भी किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed