{"_id":"6a36d1254fcfd848d00148eb","slug":"revati-sule-married-industrialist-sarang-lakhani-mumbai-wedding-attended-by-top-political-leaders-celebrities-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Supriya Sule Daughter's Wedding: NCP सांसद की बेटी की शादी; CM फडणवीस, खरगे और राहुल समेत कई हस्तियां पहुंचीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supriya Sule Daughter's Wedding: NCP सांसद की बेटी की शादी; CM फडणवीस, खरगे और राहुल समेत कई हस्तियां पहुंचीं
Sat, 20 Jun 2026 11:13 PM IST
अमन तिवारी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अमन तिवारी
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:13 PM IST
सार
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती और उद्योगपति सारंग लखानी की मुंबई में शादी हुई। इस समारोह में राहुल गांधी, मोहन भागवत और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन
सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में फिल्म, राजनीति और मनोरंजन जगत की हस्तियां पहुंचीं
- फोटो : एजेंसी / अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले की बेटी और शरद पवार की पोती रेवती सुले शनिवार को शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी के साथ मुंबई में सात फेरे लिए। इस विवाह समारोह में राजनीति और अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
शादी के रिसेप्शन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे। इनके साथ ही अखिलेश यादव, डिंपल यादव, राज ठाकरे, गुलाम नबी आजाद, फारूख अब्दुल्ला, राजीव शुक्ला, पूनम महाजन और प्रणीति शिंदे भी नजर आए। कई राज्यों के मुख्यमंत्री जैसे रेवंत रेड्डी, डीके शिवकुमार और भगवंत मान ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
व्यापार जगत से मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अनिल अंबानी, गौतम अदानी और रेमंड ग्रुप के गौतम सिंघानिया पहुंचे। बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, जैकी श्रॉफ और रवि किशन ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इससे पहले शुक्रवार रात संगीत कार्यक्रम में शाहरुख खान और देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए थे।

बतादें कि सारंग लखानी विश्वराज ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं। उनके पिता अरुण लखानी इस ग्रुप के सीएमडी हैं और हाल ही में विधान परिषद के सदस्य चुने गए हैं। रेवती सुले ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर डिग्री ली है।