{"_id":"5b0dbe084f1c1baf6e8b54a1","slug":"retired-president-gets-1-lakh-rupees-annual-for-office-expenditure","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त राष्ट्रपति को मिलेगा 1 लाख रुपये सालाना का कार्यालय खर्च","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेवानिवृत्त राष्ट्रपति को मिलेगा 1 लाख रुपये सालाना का कार्यालय खर्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले भत्तों में से कार्यालय खर्च में बढ़ोतरी कर दी है। अब किसी भी सेवानिवृत्त राष्ट्रपति को अपने लिए निजी सचिव आदि की सुविधा के लिए सरकार की तरफ से सालाना 1 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी, जबकि सेवानिवृत्त उपराष्ट्रपति 90 हजार रुपये तक की सालाना मदद इसके लिए हासिल करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व उपराष्ट्रपति भी खर्च कर पाएंगे 90 हजार रुपये सालाना
गृह मंत्रालय की तरफ से की गई घोषणा के अनुसार, सरकार ने इसके लिए राष्ट्रपति के पेंशन नियम-1962 और उपराष्ट्रपति के पेंशन, आवास व अन्य सुविधाएं नियम-1999 में संशोधन किया है। अभी तक सेवानिवृत्त राष्ट्रपति को कार्यालय खर्च के तौर पर मात्र 60 हजार रुपये महीना मिल रहे थे। इसके अलावा सरकार ने सेवानिवृत्त राष्ट्रपति की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी को निजी सचिवालय संचालित करने के लिए मिलने वाली सालाना सहायता को भी बढ़ाकर 20 हजार रुपये महीना कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का वेतन भी हाल ही में 200 फीसदी तक बढ़ाया गया था। चार महीने पहले हुई इस बढ़ोतरी में राष्ट्रपति का वेतन 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया था और सेवानिवृत्ति के बाद उनको मिलने वाली पेंशन भी बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये महीना कर दी गई थी, वहीं उपराष्ट्रपति का वेतन 1.25 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 लाख रुपये महीना कर दिया गया था। साथ ही राज्यपालों का वेतन भी 1.10 लाख रुपये महीना से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये महीना कर दिया गया था।
विज्ञापन