{"_id":"5c6db805bdec22736a76a139","slug":"retired-ips-officer-in-bengal-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर ने की आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर ने की आत्महत्या
Thu, 21 Feb 2019 01:56 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पश्चिम बंगाल काडर के एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी गौरव दत्त ने मंगलवार रात को अपने घर पर कलाई की नस काट कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी को गंभीर हालत में साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
विधाननगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, दत्त को उनके घर में खून से लथपथ हालत में पाया गया था। उनकी कलाई की नस कटी हुई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दत्त का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने अब तक इसका खुलासा नहीं किया है कि उनकी मौत किन हालातों में हुई।
विज्ञापन