फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Retd Army Officer Nectar Sanjenbam Who Led Surgical Strike Tasked To Handle manipur Violence

मणिपुर: सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व करने वाले सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को कार्यभार

Sun, 03 Sep 2023 09:23 PM IST
रोहित राज अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: रोहित राज Updated Sun, 03 Sep 2023 09:23 PM IST
सार

मणिपुर सरकार ने 24 अगस्त को कर्नल (सेवानिवृत्त) नेक्टर संजेनबम को पांच साल के कार्यकाल के लिए मणिपुर पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधीक्षक (लड़ाकू) नियुक्त किया। संजेनबम 21 पैरा (विशेष बल) में सेवा कर चुके हैं।

विज्ञापन
Retd Army Officer Nectar Sanjenbam Who Led Surgical Strike Tasked To Handle manipur Violence
नेक्टर संजेनबम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में शांति स्थापित करने में सरकार की मदद करेंगे म्यांमार में भारत के सर्जिकल स्ट्राइक में अहम भूमिका निभाने वाले एक सेवानिवृत्त सेना के अधिकारी। सेवानिवृत्त अधिकारी को अब जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि तीन मई से मणिपुर में जातीय हिंसा जारी है और अब तक करीब 170 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मणिपुर सरकार ने 24 अगस्त को कर्नल (सेवानिवृत्त) नेक्टर संजेनबम को पांच साल के कार्यकाल के लिए मणिपुर पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधीक्षक (लड़ाकू) नियुक्त किया। संजेनबम 21 पैरा (विशेष बल) में सेवा कर चुके हैं। वे शांति शांतिकाल में दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र और तीसरा सबसे बड़ा शौर्य चक्र से सम्मानित हो चुके हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त को मणिपुर के संयुक्त सचिव (गृह) द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि नियुक्ति 12 जून के कैबिनेट निर्णय के बाद की गई थी। यह नियुक्ति तब हुई है जब एन बीरेन सिंह सरकार और केंद्र पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले पांच दिनों में मणिपुर में रुक-रुक हो रही गोलीबारी और विस्फोटों की घटनाओं में करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है और 30 से अधिक घायल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed