IT Rules 2021: नए आईटी मंत्री ने 'कू' पर की पहली पोस्ट, कहा- नए नियम सोशल मीडिया को यूजर्स के लिए बनाएंगे सुरक्षित
नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कू पर पहली पोस्ट नए आईटी नियमों को लेकर की, जिसमें नियमों को सशक्त बताया।
विस्तार
नए सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'कू' ज्वाइन कर लिया। अश्विनी वैष्णव ने कू पर पहली पोस्ट नए आईटी नियमों को लेकर की, जिसमें उन्होंने नियमों को सशक्त और यूजर्स को संरक्षित रखने वाला बताया।
Ashwini Vaishnaw@ashwinivaishnaw
Reviewed the implementation and compliance of Information Technology Rules, 2021 along with my colleague Shri Rajeev Chandrasekhar Ji. These guidelines are empowering and protecting users and will ensure a safer and responsible social media ecosystem in India.
विज्ञापन
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कू पर की गई पहली पोस्ट में लिखा, 'मैंने राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के साथ सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के कार्यान्वयन और अनुपालन की समीक्षा की। नए नियम यूजर्स को सशक्त और संरक्षित करेंगे। साथ ही भारत में एक सुरक्षित और जिम्मेदार सोशल मीडिया माहौल सुनिश्चित करेंगे।'
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव कू पर यह पोस्ट तब की है, जब रविवार को ट्विटर इंडिया ने लंबी तनातनी के बाद आखिरकार नए आईटी नियमों का पालन करते हुए भारत में विनय प्रकाश को शिकायत अधिकारी नियुक्त कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.