फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Respond to RTI query on Sonia Gandhi's citizenship: CIC to MHA

सोनिया गांधी की नागरिकता की मांगी जानकारी, CIC ने कहा- जवाब दे गृह मंत्रालय

Tue, 04 Jul 2017 09:39 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 04 Jul 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
Respond to RTI query on Sonia Gandhi's citizenship: CIC to MHA
केंद्रीय सूचना आयोग ने गृह मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह सोनिया गांधी की नागरिकता से संबंधित जानकारी मांगने वाली आरटीआई याचिका का जवाब दे।
विज्ञापन


उज्जैन के आरटीआई कार्यकर्ता ने सोनिया गांधी सहित विदेशी मूल के उन लोगों की जानकारी विदेश मंत्रालय से मांगी थी जिन्होंने भारतीय नागरिकता ग्रहण की है। इसके साथ ही उसने सोनिया गांधी की नागरिकता आवेदन के साथ सहयोगी दस्तावेजों, अधिसूचना, आदेश, नियम, गांधी की भारतीय नागरिकता से संबंधित पत्राचार और सत्यापन प्रक्रिया के नोट पत्रों के प्रमाणित प्रति की मांग की थी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने इसका जवाब देने की जगह मामले को गृह मंत्रालय के पास स्थानांतरित कर दिया। गृह मंत्रालय ने भी इसका जवाब नहीं दिया। अब मुख्य सूचना आयुक्त आरके माथुर ने गृह मंत्रालय को आवेदन का जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माथुर ने कहा कि रिकॉर्ड देखने से पता चलता है कि गृह मंत्रालय का कोई जवाब नहीं आया है। आयोग निर्देश देता है कि इस आदेश के प्राप्त होने के 15 दिन के अंदर गृह मंत्रालय याचिकाकर्ता को जवाब दे। इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्रालय के मुख्य सूचना अधिकारी को भी सुनवाई की अगली तारीख पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed