फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Respect for women identity of developed nation: Rahul after girl found dead in drain in Puducherry

Puducherry : 'महिलाओं का सम्मान ही विकसित राष्ट्र की पहचान', नाले में लड़की की लाश मिलने पर बोले राहुल गांधी

Thu, 07 Mar 2024 03:25 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 07 Mar 2024 03:25 AM IST
सार

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा कि पुडुचेरी में नौ साल की बच्ची के साथ हुई क्रूरता ने सभी झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने पूछा कि आखिर देश में बेटियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार क्यों बढ़ रही हैं? 

विज्ञापन
Respect for women identity of developed nation: Rahul after girl found dead in drain in Puducherry
राहुल गांधी - फोटो : फेसबुक/राहुल गांधी

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि पुडुचेरी में नौ साल की बच्ची के साथ हुई बर्बरता से हर कोई हैरान है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान ही एक विकसित राष्ट्र की पहचान है। उनका यह बयान तब सामने आया है, जब केंद्र शासित प्रदेश के मुथियाल ब्लॉक में एक लड़की का शव उसके घर के पास नाले से बरामद हुआ। 

विज्ञापन

लड़की के माता-पिता ने कुछ दिनों पहले पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को लड़की का शव घर के पास एक नाले में तैरते हुए बोरे में मिला। उसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्या कहा
राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, पुडुचेरी में नौ साल की बच्ची के साथ हुई क्रूरता ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। आखिर देश में बेटियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार क्यों बढ़ रही हैं? उन्होंने कहा कि अकेले 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 4.5 लाख घटनाएं हुईं, जिनमें से 31 हजार मामले केवल दुष्कर्म के थे। 

विज्ञापन

'महिलाओं का सम्मान विकसित राष्ट्र की पहचान'
उन्होंने कहा, उत्तराखंड में सड़क पर बैठा अंकिता भंडारी का परिवार हो, मध्य प्रदेश में पत्नी के साथ दुर्व्यवहार पर न्याय मिलने पर बच्चों के साथ फांसी लगाने वाला पति हो या फिर झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार स्पेनिश यात्री हो, ऐसी हर घटना में असंवेदनशील होती व्यवस्था और निर्दयी होते समाज की झलक है, जो एक राष्ट्र के तौर पर हमारे लिए आत्ममंथन का विषय है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान ही एक विकसित राष्ट्र की पहचान है।  

'विरोध के बाद पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान'
लड़की मुथियालपेट के एक सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने लड़की को ढूंढने के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। 

मृतक लड़की की मां से मिलीं राज्यपाल सुंदरराजन
वहीं, पुडुचेरी के सोलाइनगर के मुथियालपेट में राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने मृतक लड़की की मां से मुलाकात की। लापता होने के तीन दिन बाद 5 मार्च को लड़की का शव घर के पास नाले में पाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed