{"_id":"5c9879c2bdec22147760f854","slug":"reserve-bank-governor-shaktikanta-das-to-meet-the-heads-of-payment-banks-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान बैंकों के प्रमुखों से मिलेंगे आरबीआई गवर्नर, इसी हफ्ते करेंगे मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भुगतान बैंकों के प्रमुखों से मिलेंगे आरबीआई गवर्नर, इसी हफ्ते करेंगे मुलाकात
Mon, 25 Mar 2019 12:18 PM IST
आसिम खान
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि वह भुगतान बैंकों की दिक्कतों एवं उनकी समस्याओं को समझने के लिये इस सप्ताह उनके प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। अभी तक सात भुगतान बैंक परिचालन शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में फिनटेक को बढ़ावा देने के मद्देनजर रिजर्व बैंक की निगरानी में छोटी कंपनियों को नवोन्मेष (रेग्यूलेटरी सैंडबॉक्स) की सुविधा देने को लेकर अगले दो महीने में दिशानिर्देश जारी किये जाएंगे।
विज्ञापन
सैंडबॉक्स तरीका एक ऐसा माध्यम है जो किसी नयी प्रौद्योगिकी या प्रणाली को अमल में लाने से पहले प्रयोग करने और सीखने की सहूलियत देता है।