{"_id":"60f6cc988ebc3e6d5e345357","slug":"reservation-govt-will-find-out-the-creamy-layer-in-obc-consider-the-proposal-to-amend-the-income-criteria","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण: ओबीसी में क्रीमी लेयर का पता लगाएंगे, आय के मानदंड में संशोधन के प्रस्ताव पर विचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरक्षण: ओबीसी में क्रीमी लेयर का पता लगाएंगे, आय के मानदंड में संशोधन के प्रस्ताव पर विचार
Tue, 20 Jul 2021 06:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:46 PM IST
सार
केंद्र सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के बीच मौजूद मलाईदार तबके का निर्धारण करने पर विचार कर रही है। इसके लिए आय के मानदंडों में संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बीच क्रीमी लेयर यानी मलाईदार तबके के निर्धारण के लिए आय के मानदंड में संशोधन का एक प्रस्ताव उसके पास विचाराधीन है।
विज्ञापन
लोकसभा में एस जोतिमणि के प्रश्न के लिखित उत्तर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक ने यह जानकारी दी। जोतिमणि ने पूछा था कि क्या सरकार को क्रीमी लेयर मानदंड बढ़ाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है?
विज्ञापन
इस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री भौमिक ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के मध्य क्रीमी लेयर के निर्धारण के लिए आय मानदंड में संशोधन का एक प्रस्ताव विचाराधीन है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ओबीसी के उप वर्गीकरण के मुद्दे पर विचार के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जी रोहिणी की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया गया है। आयोग ने अभी अपनी रिपोर्ट पेश नहीं की है।