{"_id":"6337d14237fb882e4859544a","slug":"reservation-for-st-in-telangana-raises-from-6-percent-to-10-percent-in-educational-institutes-and-state-govern","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण: इस राज्य के ST छात्रों के लिए खुशखबरी, सरकारी नौकरियों, शिक्षण संस्थानों में मिलेगा अब 10% रिजर्वेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरक्षण: इस राज्य के ST छात्रों के लिए खुशखबरी, सरकारी नौकरियों, शिक्षण संस्थानों में मिलेगा अब 10% रिजर्वेशन
Sat, 01 Oct 2022 11:22 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:22 AM IST
सार
तेलंगाना सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जनजातियों को छह से बढ़ाकर 10 फीसदी आरक्षण देने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
तेलंगाना सरकार ने शनिवार को अनुसूचित जनजाति(ST) छात्रों के लिए खुशखबरी दी है। दरअसल, सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जनजातियों को 10 फीसदी आरक्षण देने का आदेश जारी किया है। मौजूदा समय में राज्य में अनुसूचित जनजाति समुदाय से जुड़े लोगों को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में दाखिले में छह प्रतिशत आरक्षण हासिल है।
विज्ञापन
अप्रैल 2017 में तेलंगाना विधानसभा में एसटी समुदाय को 10 फीसदी आरक्षण देने के प्रावधान वाला एक विधेयक पारित किया गया था। इस विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा गया था। सरकारी आदेश में कहा गया है कि बीते करीब छह सालों में राज्य सरकार ने इस संबंध में कई अभ्यावेदन भेजे, लेकिन इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है। लिहाजा इन परिस्थितियों में बिना और समय गंवाए अनुसूचित जनजातियों को प्राप्त आरक्षण की सीमा में वृद्धि करना उचित है।
विज्ञापन