फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   researchers found special substance Endolysin eliminate bacteria problem worldwide problem

Health: दुनियाभर में समस्या बने जीवाणुओं को खत्म करेगा 'एंडोलिसिन', शोधकर्ताओं ने तलाशा खास पदार्थ,

Sun, 27 Aug 2023 05:56 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 27 Aug 2023 05:56 AM IST
सार

यह खोज कोपेनहेगन विश्वविद्यालय में त्वचा इम्यूनोलॉजी रिसर्च सेंटर के प्रमुख प्रोफेसर नीलाभ ऐडम के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने की है। शोधकर्ताओं को त्वचा लिम्फोमा रोगियों में कुछ अच्छे परिणाम निकल कर आए हैं।

विज्ञापन
researchers found special substance Endolysin eliminate bacteria problem worldwide problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

शोधकर्ताओं ने दुनियाभर में समस्या उत्पन्न करने वाले प्रतिरोधी जीवाणुओं का समाधान ढूंढ निकाला है। विश्व में ज्यादा से ज्यादा स्टैफिलोकोकी एंटीबायोटिक दवाओं के लिए प्रतिरोधी होते जा रहे हैं और इनसे फैलने वाले संक्रमणों का इलाज करना मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन

स्टैफिलोकोकी को बहु प्रतिरोधी स्टैफिलोकोकस ऑरियस या एमआरएसए भी कहा जाता है। शोधकर्ताओं ने एंडोलिसिन नामक पदार्थ खोजा है, जो प्रतिरोधी और बगैर प्रतिरोधी स्टैफिलोकोकस ऑरियस को एंटीबायोटिक दवाओं की आवश्यकता के बिना दोनों को मारने में सफल हुआ है। दरअसल, स्टैफिलोकोकल संक्रमण स्टैफिलोकोकस नामक जीवाणु के कारण होने वाले संक्रमणों का एक समूह है। उन्हें स्टाफ संक्रमण के नाम से भी जाना जाता है। स्टाफ संक्रमण का स्पेक्ट्रम मामूली फोड़ा या त्वचा के फोड़े से लेकर जानलेवा संक्रमण जैसे कि सेप्टीसीमिया (रक्त का संक्रमण) या एंडोकार्डिटिस (हृदय के अस्तर का संक्रमण) तक हो सकता है।

विज्ञापन

मिले अच्छे परिणाम
यह खोज कोपेनहेगन विश्वविद्यालय में त्वचा इम्यूनोलॉजी रिसर्च सेंटर के प्रमुख प्रोफेसर नीलाभ ऐडम के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने की है। शोधकर्ताओं को त्वचा लिम्फोमा रोगियों में कुछ अच्छे परिणाम निकल कर आए हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, एंटीबायोटिक प्रतिरोध एक बढ़ती हुई समस्या है। जब भी आपको सामान्य संक्रमण होता है, जिसका अचानक से एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज नहीं किया जा सकता है तो स्थिति खतरनाक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां साबित होगा कारगर
कुछ रोगियों को स्टेफिलोकोकस ऑरियस कैंसर बुरी तरह से प्रभावित कर देता है। भले ही एंटीबायोटिक कुछ मामलों में काम करते दिखाई देते हैं, पर इनमें भी कई समस्याएं शामिल होती हैं। गंभीर संक्रमण वाले रोगियों को एंटीबायोटिक दवाओं की अधिक खुराक देने से उनके स्वास्थ्य, त्वचा और कैंसर के लक्षणों में सुधार होता है, लेकिन एक बार जब हम उन्हें एंटीबायोटिक देना बंद कर देते हैं तो लक्षण और स्टेफिलोकोसी जल्दी दिखने लग जाते हैं।

यहीं पर एंडोलिसिन की मदद ली जा सकती है, क्योंकि यह नया पदार्थ मरसा जैसे एंटीबायोटिक प्रतिरोध के समाधान का हिस्सा हो सकता है। यह विशेष रूप से एंडोलिसिन कृत्रिम रूप से उत्पादित एंजाइम है, जिसे कई बार सुधारा गया है और एक नई दवा के रूप में डिजाइन किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed