फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day: President Droupadi Murmu and French President Emmanual Macron meen in Rashtrapati Bhawan

Republic Day: राष्ट्रपति मुर्मू और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने कही यह बात

Fri, 26 Jan 2024 10:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Jan 2024 10:21 PM IST
सार

Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ये कई मायनों में एक ऐतिहासिक और यादगार क्षण है। शायद ही ऐसा कभी हुआ होगा कि दो देशों के नेता लगातार एक-दूसरे के देशों के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि रहे।

विज्ञापन
Republic Day: President Droupadi Murmu and French President Emmanual Macron meen in Rashtrapati Bhawan
द्रौपदी मुर्मू, इमैनुएल मैक्रों - फोटो : एएनआई

विस्तार

गणतंत्र दिवस की शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इस दौरान उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 
इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ये कई मायनों में एक ऐतिहासिक और यादगार क्षण है। शायद ही ऐसा कभी हुआ होगा कि दो देशों के नेता लगातार एक-दूसरे के देशों के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि रहे। भारत के आजादी हासिल करने के दो साल बाद आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा हाथ से लिखा हुआ संविधान लागू हुआ था। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, खानपान के मामले में हम अपनी-अपनी विशेषताओं से एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। जिस तरह फ्रांस में प्राचीन भाषा और वैदिक अध्ययन के दिग्गज विद्वान हैं। उसी तरह भारतीय छात्रों में फ्रांसीसी भाषा बहुत लोकप्रिय है। सिनेमा की ओर देखें तो वहां भी भारत और फ्रांस जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'प्रगति में दोनों गणतंत्रों का योगदान'
राष्ट्रपति ने आगे कहा, आज हम दुनिया के सामने एक साथ खड़े हैं। दोनों महान गणतंत्रों का मानव विकास में खास योगदान है। जो विचारों में आजाद, नीतियों में जिम्मेदार और दुनिया की जरूरतों के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी मित्रता की सहजता और हमारी साझेदारी की ताकत हमारे भविष्य की यात्रा को उज्जवल करेगी। 


फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने क्या कहा
वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा, यह बहुत खुशी की बात है कि हम फिर से यहां आए हैं। पांच साल पहले अपनी राजकीय यात्रा और जी-20 की सफलता के पांच महीने बाद इस महत्वपूर्ण दिन का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारे सैनिक भी आपके साथ इस असाधारण क्षण का हिस्सा बनने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed