फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day Parade Defence Secretary Women Representation best in 2024

Republic Day: 'परेड में आधी-आबादी की अभूतपूर्व शिरकत, पहली बार महिला सैनिकों की यूनिट भी'; सरकार ने कही यह बात

Fri, 19 Jan 2024 09:46 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 19 Jan 2024 09:46 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना में महिलाओं की भूमिका पर अहम बयान दिया है। सरकार ने कहा है कि गणतंत्र दिवस 2024 की परेड में अब तक की सबसे अच्छी संख्या में महिलाओं की भागीदारी दिखेगी। कर्तव्य पथ पर परेड के भव्य आयोजन से पहले रिहर्सल का दौर जारी है।

विज्ञापन
Republic Day Parade Defence Secretary Women Representation best in 2024
रक्षा मंत्रालय का दावा- गणतंत्र दिवस परेड 2024 में महिलाओं का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व होगा - फोटो : ANI

विस्तार

गणतंत्र दिवस 2024 के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना की भव्य परेड आयोजित करने की परंपरा है। परेड में शामिल होने वाले सैनिकों में महिला-पुरुष दोनों शामिल होते हैं। सरकार ने महिलाओं की भूमिका पर अहम बयान दिया है। रक्षा सचिव गिरधर अरमाने के मुताबिक इस साल की परेड अब तक की सबसे अधिक महिला केंद्रित परेड होगी। उन्होंने बताया कि परेड में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों के अलावा केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और संगठनों की झाकियों को भी चुना गया है। परेड के दौरान दुनिया के सामने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, एकता और प्रगति का भव्य नजारा आएगा।
विज्ञापन


परेड की शुरुआत महिलाएं करेंगी, वाद्ययंत्रों से गूंजेगा वातावरण
इस साल गणतंत्र दिवस समारोह की थीम 'विकसित भारत' और 'भारत-लोकतंत्र की मातृका' (Bharat - Loktantra ki Matruka) मुख्य विषय होंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पहली बार परेड की शुरुआत 100 महिला कलाकारों की प्रस्तुति से होगी। भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाती यह टीम परेड की शुरुआत में शंख, नादस्वरम, नगाड़ा जैसे वाद्ययंत्रों के साथ कर्तव्य पथ पर पहुंचेगी। 
विज्ञापन


फ्रांस की टीम भी परेड में शामिल होगी
रक्षा सचिव ने कहा, इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार सेना के तीनों विंग की महिलाओं की टुकड़ी (all-women Tri-Service contingent) भी कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के दल में महिला सैनिक भी परेड में भाग लेंगी। रक्षा सचिव गिरधर अरमाने के मुताबिक फ्रांस से भी एक दल हिस्सा लेगा। उन्होंने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। फ्रांस से 95 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33 सदस्यीय बैंड दल भी परेड में हिस्सा लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13000 विशेष मेहमानों को आमंत्रण
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस साल की परेड में भारतीय वायु सेना के विमान, एक मल्टी-रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) विमान और फ्रांसीसी वायु सेना के दो राफेल विमान फ्लाई-पास्ट में भाग लेंगे। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2024 देखने के लिए केंद्र सरकार ने लगभग 13,000 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया है।


सुरक्षा संबंधी जरूरतों को लेकर जल्द बंद होंगे सरकारी दफ्तर
गणतंत्र दिवस से जुड़े एक अन्य अहम फैसले में सरकार ने कहा है कि गणतंत्र दिवस परेड, बीटिंग रिट्रीट समारोह और राष्ट्रपति भवन में एट होम समारोह के कारण कुछ सरकारी कार्यालयों को जल्दी बंद करने का निर्देश दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा, 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। रायसीना हिल्स पर राष्ट्रपति भवन के पास साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक, वायु भवन और उद्योग भवन समेत अन्य सरकारी कार्यालय 22 जनवरी को शाम 18:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। सुरक्षा संबंधी जांच के लिए केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों / विभाग 23 जनवरी को दोपहर एक बजे तक बंद रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed