{"_id":"696ad19ee4d99c709a00393c","slug":"republic-day-parade-battle-formations-will-be-seen-on-kartavya-path-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस परेड: कर्तव्य पथ पर दिखेगी युद्ध की व्यूह रचना, पहली बार मूक योद्धाओं का दस्ता होगा शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणतंत्र दिवस परेड: कर्तव्य पथ पर दिखेगी युद्ध की व्यूह रचना, पहली बार मूक योद्धाओं का दस्ता होगा शामिल
Sat, 17 Jan 2026 05:32 AM IST
निर्मल कांत
ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 17 Jan 2026 05:32 AM IST
सार
गणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष भारतीय सेना पहली बार कर्तव्य पथ पर वास्तविक युद्ध की व्यूह रचना पेश करेगी, जिसमें सैनिक, हथियार और लड़ाकू विमान युद्धभूमि जैसी शैली में दिखेंगे। परेड में मूक योद्धा भी नजर आएंगे। समारोह के बाद विशेष सफाई अभियान भी चलेगा। परेड में क्या-क्या होगा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड का दृश्य
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना का एक नया और भव्य स्वरूप देखने को मिलेगा। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के अनुसार, पहली बार सैन्य टुकड़ियां कर्तव्य पथ पर वास्तविक युद्ध की व्यूह रचना पेश करेंगी। इसमें सैनिक और हथियार किसी युद्धभूमि की तरह चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे, जो दर्शकों को सेना की वास्तविक युद्ध शैली से रूबरू कराएगा। परेड में सेना की भैरव बटालियन और लद्दाख स्काउट्स सहित कुल 18 मार्चिंग दस्ते और 13 बैंड हिस्सा लेंगे। आसमान में राफेल, सुखोई-30 और मिग-29 जैसे लड़ाकू विमान कौशल दिखाएंगे। साथ ही पी8आई गश्ती विमान और प्रचंड जैसे हेलिकॉप्टर भी गर्जना करेंगे। इस बार परेड में पहली बार मूक योद्धाओं का बड़ा दस्ता शामिल होगा। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान देने वाले 2 बैक्ट्रियन ऊंट, 4 जांस्कर पोनी, 4 शिकारी पक्षी (रैप्टर्स) और स्वदेशी नस्ल के कुत्तों सहित कुल 26 पशु हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आज से बंगाल-असम दौरे पर, करोड़ों की देंगे सौगात; इस अहम परियोजना का करेंगे भूमि पूजन
30 झांकियां दिखेंगी, मेट्रो सुबह तीन बजे से चलेगी
परेड की मुख्य थीम वंदे मातरम होगी। छह राज्यों और विभागों की झांकियां इसी विषय पर आधारित होंगी। 19 से 26 जनवरी तक देश के 126 शहरों में 234 स्थानों पर सैन्य बैंड की प्रस्तुतियां होंगी। परेड में कुल 30 झांकियां दिखेंगी, जिनमें 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 13 मंत्रालयों की होंगी। आम जनता की सुविधा के लिए गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मेट्रो सेवा सुबह 3:00 बजे से शुरू होगी। निमंत्रण कार्ड में ही मेट्रो यात्रा के लिए क्यूआर कोड दिया गया है। पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी राष्ट्रपर्व पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: DPIT Rankings: स्टार्टअप में गुजरात-गोवा सर्वश्रेष्ठ, DPIT रैंकिंग में यूपी समेत इन राज्यों का शीर्ष प्रदर्शन
केंद्रीय रक्षा सचिव ने जानकारी दी कि 26 और 30 जनवरी के कार्यक्रमों के बाद विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें एनसीसी कैडेट और माय भारत के स्वयंसेवक कर्तव्य पथ से कचरा हटाएंगे। गौरतलब है कि, 26 जनवरी 2026 को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के टिकटों की बिक्री 5 जनवरी से शुरू हो चुकी है।

- नदियों के नाम पर होंगी बैठने की जगह,
- मुख्य कार्यक्रम के बाद चलेगा विशेष सफाई अभियान
- पहली बार इस तरह की व्यवस्था की गई
ये भी पढ़ें: DPIT Rankings: स्टार्टअप में गुजरात-गोवा सर्वश्रेष्ठ, DPIT रैंकिंग में यूपी समेत इन राज्यों का शीर्ष प्रदर्शन
केंद्रीय रक्षा सचिव ने जानकारी दी कि 26 और 30 जनवरी के कार्यक्रमों के बाद विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें एनसीसी कैडेट और माय भारत के स्वयंसेवक कर्तव्य पथ से कचरा हटाएंगे। गौरतलब है कि, 26 जनवरी 2026 को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के टिकटों की बिक्री 5 जनवरी से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन