फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day: India will send a gift to French President Macron; will be unprecedented welcome in Jaipur

Republic Day: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को तोहफा देकर पेरिस भेजेगा भारत; जयपुर में होगा अभूतपूर्व स्वागत

Wed, 24 Jan 2024 10:30 PM IST
शक्तिराज सिंह डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 24 Jan 2024 10:30 PM IST
सार

राष्ट्रपति मैक्रों 25 जनवरी को 2.30 बजे जयपुर आने के बाद आमेर का किला देखने जाएंगे। राष्ट्रपति आमेर का किला देखने के बाद जंतर मंतर जाएंगे। 6.00 बजे रोड-शो का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
Republic Day: India will send a gift to French President Macron; will be unprecedented welcome in Jaipur
इमैनुअल मैक्रों (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

भारत अपने मेहमान का स्वागत दिल खोलकर करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पर्यटन के लिए मशहूर राजस्थान दोनों का जवाब नहीं है। जयपुर से लेकर दिल्ली तक राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की अभूतपूर्व मेहमाननवाजी का खाका तैयार हो चुका है। गुरुवार 25 जनवरी को मैक्रों 2.30 बजे जयपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी गुरुवार को जयपुर में रहेंगे और शाही रंगत का मेहमान को एहसास कराने के बाद साथ लेकर दिल्ली लौटेंगे। मेहमान के स्वागत में कुछ छूट न जाए, इसके लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने 25-26 जनवरी के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मैक्रों 25 जनवरी को 2.30 बजे जयपुर आने के बाद आमेर का किला देखने जाएंगे। राष्ट्रपति आमेर का किला देखने के बाद जंतर मंतर जाएंगे। 6.00 बजे रोड-शो का कार्यक्रम है। रोड शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इमैनुअल मैक्रों दोनों रहेंगे। राष्ट्रपति हवा महल को भी देखेंगे। वहां से राष्ट्रपति का काफिला रामबाग पैलेस में आएगा और वहां कुछ समय गुजारने के बाद 9.00 बजे के करीब वह प्रधानमंत्री के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंग। 26 जनवरी को वह राजपथ पर देश के मेहमान होंगे।
विज्ञापन


95 लोगों के प्रतिनिधि मंडल के साथ आ रहे हैं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति मैक्रों 95 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ भारत की दो दिवसीय यात्रा कर रहे हैं। राष्ट्रपति 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के बाद पेरिस लौट जाएंगे, लेकिन उनके साथ आ रहे प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के 29 जनवरी तक लौटने की संभावना है। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच कई अहम समझौतों पर दस्तखत होंगे। भारत फ्रांस को किसी बड़े सौदे को उपहार के रूप में दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि फ्रांस के साथ भारत की दोस्ती अपने नए मुकाम गढ़ रही है। दोनों देशों के बीच में राजनयिक, कूटनीतिक, रणनीतिक रिश्ते लगातार गहरा रहे हैं। पिछले साल 2023 में राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 6 बार भेंट हुई थी। इस यात्रा के दौरान दोनों शिखर नेताओं के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता भी काफी अहम है। इस पर कई देशों की निगाह है।    


भारत और फ्रांस के बीच में कई समझौते और सहमति पत्र पर दस्तखत के आसार
भारत और फ्रांस के बीच में रक्षा, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष, वित्त, वाणिज्य, डिजिटल लेन देन, पर्यटन, सांस्कृतिक सहयोग, ब्लू इकोनॉमी(समुद्री अर्थ व्यवस्था)स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा समेत तमाम क्षेत्रों में संबंधों के और प्रगाढ़ होने की संभावना है। भारत रक्षा क्षेत्र में फ्रांस की मशीनों को पसंद करता है। रक्षा क्षेत्र में फ्रांस के राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना की पसंद बन रहे हैं। विमान की क्षमता को परखने के बाद नौसेना ने भी अपने बेड़े में राफेल के नौसैनिक संस्करण को लेने की इच्छा जताई है। इसके अलावा कई और बड़े सौदे पर दोनों देशों के बीच में चर्चा चल रही है। समझा जा रहा है कि मैक्रों की यह यात्रा इस दिशा में बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed