फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day 2018 Prime Ministers from Asean nations invited

गणतंत्र दिवस: Asean देशों के PM होंगे मेहमान, 1974 के बाद पहली बार आएंगे एक से ज्यादा गेस्ट

Sun, 29 Oct 2017 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 29 Oct 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2018 Prime Ministers from Asean nations invited
फाइल फोटो
इस बार की गणतंत्र दिवस की परेड हर बार से अलग होगी क्योंकि इसमें एक-दो नहीं बल्कि असोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशन (Asean) के सभी देशों के प्रधानमंत्रियों को न्यौता दिया गया है। गणतंत्र दिवस पर पहली बार देश इतने सारे राष्ट्र प्रमुखों का स्वागत करेगा। 
विज्ञापन


थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस, सिंगापुर, म्यांमार, कंबोडिया, लाउस, बुर्नेई  Asean के हिस्सा हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, वियतनाम और सिंगापुर ने निमंत्रण स्वीकार कर भी लिया है।
विज्ञापन


ग्रेड चाहिए तो गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लेना होगा हिस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 1968 और 1974 में ही ऐसा हुआ था जब गणतंत्र दिवस के मौके पर देश ने एक से ज्यादा मेहमानों की मेहमाननवाजी की। 1968 में यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसीफ ब्रोज टीटो और सोवियत संघ के अलेक्सी कोसीगिन को बुलाया गया था और 1974 में यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति के साथ श्रीलंका की प्रधानमंत्री सिरिमाओ भंडारनायके आई थीं।

बता दें कि पीएम मोदी ने सरकार बनाने के बाद 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' की शुरुआत की थी। इसमें पूर्व के देशों से अच्छे संबंध बनाने को विदेश मंत्रालय की पहली प्राथमिकता बनाया गया था। इसके मद्देनजर ही यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed