फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   report says only 6 airports has bomb refused equipment out of 59

देश के सिर्फ 6 हवाई अड्डों पर ही उपलब्ध हैं बम डिफ्यूज करने के उपकरण

Mon, 09 Apr 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Apr 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
report says only 6 airports has bomb refused equipment out of 59

एयरपोर्ट पर यात्रियों की सिक्योरिटी को लेकर बड़ी चूक सामने आई है। एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक 59 में से महज 6 एयरपोर्ट ऐसे हैं जहां बम को निष्क्रिय करने के पूरे साधन उपलब्ध हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक ये 6 एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, कोच्चि और हैदराबाद हैं। इनमें से कोलकाता और चेन्नई एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की देख रेख में हैं, लेकिन बाकी सभी प्राइवेट कंपनियों के हाथों में हैं।

विज्ञापन


इस चूक ने एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, देश के 98 एयरपोर्ट्स में सें 59 पर सीआईएसएफ तैनात हैं और वह 6 एयरपोर्ट्स पर बम को निष्क्रिय करने के काबिल है। बताया जा रहा है कि बम निष्क्रिय करने के लिए करीब 28 उपकरणों की जरूरत होती हैं। 
विज्ञापन


एक पुर्जे के बिना बाकी 27 बेकार

सीआईएसएफ के अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी कि अगर एक भी उपकरण मौजूद नहीं है तो कोई भी उपकरण इस्तेमाल के लायक नहीं होता है। बंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड बंगलुरू एयरपोर्ट की देख रेख कर रही हैं। कंपनी ने बचे हुए 4 उपकरणों के लिए कई बार मांग भी की और ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही ये उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईएसएफ के अधिकारी ने बताया कि इन 59 एयरपोर्ट्स के लिए हमें 1652 उपकरण चाहिए, लेकिन फिलहाल 423 ही उपलब्ध हैं। एएआई ने कहा कि उनकी सीआईएसएफ से इस संदर्भ में बातचीत चल रही हैं और कहा कि सितंबर 2018 तक 18 एयरपोर्ट्स पर उपकरण उपलब्ध किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed