फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report on State GDP expectation in India UP Tamil Nadu Maharashtra fastest growing

State GDP: 2047 तक आठ राज्यों की जीडीपी एक-एक लाख करोड़ डॉलर के भी पार होगी; यूपी-तमिलनाडु का इंतजार बढ़ा

Tue, 09 Apr 2024 08:18 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 09 Apr 2024 08:18 AM IST
सार

एक अध्ययन में बताया गया है कि 2047 तक आठ राज्यों की जीडीपी एक-एक लाख करोड़ डॉलर के भी पार होगी। इंडिया रेटिंग एंड रिसर्च के अध्ययन में कहा गया है कि महाराष्ट्र सबसे पहले क्लब में शामिल होगा।

विज्ञापन
Report on State GDP expectation in India UP Tamil Nadu Maharashtra fastest growing
जीडीपी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : pixabay

विस्तार

देश के 2047 तक विकसित भारत बनने पर 8 राज्य ऐसे होंगे, जिनकी अर्थव्यवस्था एक-एक लाख करोड़ डॉलर की होगी। रुपये के आज के भाव के आधार पर हर राज्य की अर्थव्यवस्था 83 लाख करोड़ रुपये होगी। रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग एंड रिसर्च ने सोमवार को कहा, 28 राज्यों में से सबसे पहले महाराष्ट्र एक लाख करोड़ डॉलर के क्लब में पहुंचेगा। इसके बाद कर्नाटक और गुजरात होंगे। ये तीनों राज्य वित्त वर्ष 2039 तक इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। एजेंसी ने कहा, आबादी के लिहाज से बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश वित्त वर्ष 2042 तक एक लाख करोड़ डॉलर वाली अर्थव्यवस्था होगा। हालांकि, सारे राज्य हासिल करने के अपने लक्ष्य में असफल रहेंगे। उदाहरण के तौर पर महाराष्ट्र ने वित्त वर्ष 2028 तक एक लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है, पर इसे उसके बाद 11 साल और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


यूपी और तमिलनाडु को करना होगा इंतजार
एजेंसी ने कहा, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु ने 2030 तक एक लाख करोड़ डॉलर के क्लब में पहुंचने का लक्ष्य रखा है। लेकिन जिस आधार पर इनकी विकास दर है और आगे जैसा अनुमान है, ऐसी स्थिति में ये राज्य 2042 तक ही लक्ष्य को पा सकेंगे। यानी करीब 12 साल इनको इंतजार करना होगा। कर्नाटक ने 2032 का लक्ष्य रखा है लेकिन इसकी भी अर्थव्यवस्था 2042 में ही उपरोक्त क्लब में शामिल हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed