{"_id":"6721ff9d586822d4c9040883","slug":"renukaswamy-murder-case-victim-family-reacts-after-high-court-grants-bail-to-darshan-news-in-hindi-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुकास्वामी हत्याकांड: आरोपी दर्शन को जमानत पर पीड़ित के परिवार ने नहीं की टिप्पणी, कहा- हमें कानून पर भरोसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेणुकास्वामी हत्याकांड: आरोपी दर्शन को जमानत पर पीड़ित के परिवार ने नहीं की टिप्पणी, कहा- हमें कानून पर भरोसा
Wed, 30 Oct 2024 03:17 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:17 PM IST
सार
रेणुकास्वामी की पत्नी सहाना ने 16 अक्तूबर को एक बच्चे को जन्म दिया। जब उनके पति की हत्या कर दी गई थी, तब वह पांच महीने की गर्भवती थी। साउथ अभिनेता दर्शन को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था और वह बल्लारी जेल में बंद है।
विज्ञापन
दर्शन थूगुदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ के अभिनेता दर्शन को रेणुकास्वामी हत्या मामले में गिरफ्तार किए जाने के चार महीने बाद बुधवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। उन्हें चिकित्सा के आधार पर अदालत ने छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी है। कोर्ट के इस फैसले पर पीड़िता के परिवार ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने न्यायपालिका और पुलिस पर भरोसा जताया। परिजनों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि दोषियों को जल्द सजा दी जाएगी। अदालत ने दर्शन को रीढ़ की सर्जरी कराने के लिए अंतरिम जमानत दी है।
हाईकोर्ट द्वारा दर्शन को अंतरिम जमानत देने पर रेणुकास्वामी के पिता काशीनाथ शिवनागौदर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "कानूनी प्रणाली के आधार पर जमानत दी गई है। हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हमें विश्वास है कि दोषियों को सजा दी जाएगी। हमें न्यायपालिका और पुलिस पर भरोसा है। दर्शन का इलाज उनका और कोर्ट का मामला है। हम इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "दोषियों को सजा मिलना चाहिए, हम इसके अलावा और कुछ नहीं कहना चाहते हैं। हमें कानून और न्यायपालिका पर भरोसा है, इसलिए हमें विश्वास है कि दोषियों को सजा मिलेगी।"
रेणुकास्वामी की पत्नी सहाना ने 16 अक्तूबर को एक बच्चे को जन्म दिया। जब उनके पति की हत्या कर दी गई थी, तब वह पांच महीने की गर्भवती थी। साउथ अभिनेता दर्शन को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था और वह बल्लारी जेल में बंद है। इस मामले में उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य लोग सह-आरोपी है। पवित्रा बंगलूरू जेल में बंद है और अन्य आरोपियों को अलग-अलग जेलों में रखा गया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
33 वर्षीय रेणुकास्वामी अभिनेता दर्शन का बहुत बड़ा फैन था। वह दर्शन की दोस्त पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेज रहा था। इसे देखकर दर्शन को गुस्सा आया, जो उसकी हत्या का कारण बना। रेणुकास्वामी का शव सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के पास एक नाले में पाया गया था। दरअसल, आठ जून को फैन क्लब का हिस्सा रहे आरोपियों में से एक राघवेंद्र ने रेणुकास्वामी को यह कहकर वहां बुलाया कि अभिनेता उससे मिलना चाहते हैं और वहां आने पर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चित्रदुर्ग के मूल निवासी रेणुकास्वामी की मौत गंभीर चोट लगने और खून बहने की वजह से हुई है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन