{"_id":"60b8e8038ebc3e7b265c0144","slug":"reliance-proposes-use-of-niclosamide-in-treatment-of-coronavirus-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस का प्रस्ताव: कोविड मरीजों के इलाज में करें निक्लोसामाइड दवा का इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिलायंस का प्रस्ताव: कोविड मरीजों के इलाज में करें निक्लोसामाइड दवा का इस्तेमाल
Thu, 03 Jun 2021 08:02 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 03 Jun 2021 08:02 PM IST
सार
निक्लोसामाइड विश्व स्वास्थ्य संगठन की आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल है। इसका फीताकृमि (टेपवॉर्म) के संक्रमण के इलाज में 50 वर्षों से ज्यादा समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस ओरल एंटीवायरल दवा का इस्तेमाल 2003-04 में सार्स बीमारी के प्रकोप के दौरान मरीजों के इलाज में भी किया गया था।
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट की अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) इकाई ने कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए निक्लोसामाइड के इस्तेमाल का प्रस्ताव दिया है। इस दवा का इस्तेमाल आंत में रहने वाले कीड़े के संक्रमण के इलाज में किया जाता है।
विज्ञापन
कंपनी की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 'कंपनी ने कोविड-19 के इलाज के लिए संभावित दवा के तौर पर निक्लोसामाइड के इस्तेमाल का प्रस्ताव सौंपा है।' औषधि नियामक लोगों में इस दवा के इस्तेमाल के लिए प्रस्ताव का मूल्यांकन करेगा।
विज्ञापन
हालांकि, कंपनी ने यह नहीं कहा कि वह दवा का उत्पादन करेगी या समूह द्वारा संचालित अस्पतालों में इसका इस्तेमाल करेगी। सरकार वयस्क कोरोना मरीजों के इलाज के लिए इसके दूसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को पहले ही मंजूरी दे चुकी है।
विज्ञापन
रिलायंस की शोध एवं विकास टीम वैज्ञानिक और औद्योगिकी शोध परिषद (सीएसआईआर) की शोधशालाओं के साथ नेक्सर पालिमर के प्रमाणन पर भी काम कर रही है। इसे विभिन्न वायरस व बैक्टीरिया के असर को खत्म करने में प्रभावी देखा गया है।